{"_id":"610984618ebc3ebb706b4d74","slug":"agitaion-akhnoor-news-jmu240823793","type":"story","status":"publish","title_hn":"सभी लोग एक मंच पर आने की कोशिश करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सभी लोग एक मंच पर आने की कोशिश करें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अखनूर। आल जे एंड के अस्थायी पीएचई कर्मचारियों की एक बैठक मंगलवार को हुई। इसकी अध्यक्षता डिवीजन अखनूर के अध्यक्ष प्रदीप शर्मा ने की। उन्होंने हर विभाग के अस्थायी कर्मचारियों और सभी अलग-अलग संगठनों से अपील की कि सभी लोग एक मंच पर आने की कोशिश करें। ताकि सरकार हमारे हक़ को देखे और हमारे लिए जल्द स्थायी करने की ओर ध्यान दें।
प्रदीप शर्मा ने सरकार से निवेदन किया कि हम सभी अस्थायी कर्मचारियों को नियमित किया जाए। हमें सड़कों पर प्रदर्शन करने पर मजबूर न करे। दो साल पहले प्रदेश से 370 हटने के बाद अस्थायी कर्मचारियों को उम्मीद जगी थी कि शायद अब केंद्र शासित प्रदेश में उन्हें स्थायी किया जाएगा, लेकिन हमें निराशा ही हाथ लगी। कुछ लोग तो इस विभाग की सेवा करते-करते इस दुनिया से चले भी गए और कुछ भुखमरी के शिकार हैं। उनके बच्चे रोटी के लिए भी तरस रहे हैं। प्रदीप शर्मा ने सरकार से मांग की कि जल्द से जल्द सभी को स्थायी किया जाए।
बैठक में बाल कृष्ण, सतपाल, वोपिंदर सिंह, राज कुमार, बलवंत सिंह, कस्तूरी लाल, राजेंद्र सिंह, सोनू सिंह, दलजीत सिंह, राजिंदर वर्मा, सुभाष चंद्र, राकेश शर्मा, पवन कुमार, पूरन चंद और अर्जुन चौधरी आदि शामिल थे।