फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   agenda of the Alliance will be implemented in due time

J&K: एजेंडा आफ एलायंस तय समय में होगा लागू

Tue, 17 May 2016 11:38 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/श्रीनगर
ब्यूरो, अमर उजाला/श्रीनगर Updated Tue, 17 May 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
agenda of the Alliance  will be implemented in due time
सीएम महबूबा मुफ्ती और ड‌िप्टी सीएम न‌िर्मल स‌िंह - फोटो : File Photo
पीडीपी-भाजपा गठबंधन सरकार के एजेंडा आफ एलायंस को तय समय सीमा में लागू करने का निर्णय किया गया। इसके लिए एक विस्तृत प्रस्ताव तैयार कर कैबिनेट में रखा जाएगा। इसे लागू करने के लिए केंद्र सरकार से संपर्क साधा जाएगा, ताकि एजेंडा आफ एलायंस के हर बिंदुओं को समयबद्ध तरीके से लागू किया जा सके। 
विज्ञापन


एजेंडा आफ एलायंस को प्रभावी तरीके से लागू करने के लिए गठित मंत्रियों के समूह की उप मुख्यमंत्री डा. निर्मल सिंह की अध्यक्षता में हुई पहली बैठक में इस दिशा में अब तक हुई प्रगति की समीक्षा की गई।
विज्ञापन


इसके प्रभावी तरीके से लागू करने तथा इसके लिए समय अवधि तय करने की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया। मंत्रियों के समूह ने इस बात पर भी बल दिया कि एक व्यवस्था सुनिश्चित की जाए जिससे एजेंडा का प्रभावी क्रियान्वयन समय पर हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री चंद्र प्रकाश गंगा, सड़क एवं भवन निर्माण मंत्री अब्दुल रहमान वीरी, वित्त मंत्री डा. हसीब द्राबू तथा वन एवं पर्यावरण मंत्री लाल सिंह उपस्थित थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed