फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   again Waving pak and is flags in srinagar

श्रीनगर में फिर लहराए पाक और आईएस के झंडे

Sat, 17 Oct 2015 12:12 PM IST
Updated Sat, 17 Oct 2015 12:12 PM IST
विज्ञापन
again Waving pak and is flags in srinagar

श्रीनगर के पुराने शहर नौहट्टा में जामिया मस्जिद के बाहर शुक्रवार को एक बार फिर हिंसक प्रदर्शन हुए। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने जहां पाकिस्तान और आईएसआईएस के झंडे लहराए, वहीं सुरक्षाकर्मियों पर पत्थर भी बरसाए।

विज्ञापन


स्थिति को नियंत्रित करने के लिए सुरक्षा बलों ने आंसू गैस के गोले भी दागे। प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने कई युवाओं को हिरासत में भी लिया। इस दौरान करीब आधा दर्जन लोग घायल हुए। इनमें सुरक्षाकर्मी भी शामिल हैं।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार जुमे की नमाज के बाद कुछ नकाबपोश युवा सड़क पर उतर आए और आजादी के हक में नारेबाजी करने लगे।

फिर प्रदर्शनकारियों ने की पत्‍थरबाजी

again Waving pak and is flags in srinagar

उन्होंने पाकिस्तान के अलावा आईएसआईएस के झंडे लहराए। जमात-उद-दावा के चीफ हाफिज सईद और हिजबुल मुजाहिदीन के मोस्ट वांटेड आतंकी बुरहान वानी के पोस्टर भी देखने को मिले।

प्रदर्शन उग्र होते देख पुलिस हरकत में आई। इसके बाद प्रदर्शनकारियों और सुरक्षाकर्मियों के बीच हिंसक झड़प हुई। प्रदर्शनकारियों ने जमकर पत्थरबाजी की। स्थिति को नियंत्रण से बाहर होता देख सुरक्षा बलों ने आंसू गैस के गोले दागे।

कई घंटे तक प्रदर्शन जारी रहा। इससे इलाके में स्थिति तनावपूर्ण बनी रही। नौहट्टा के अलावा गोजवारा और राजौरीकदल में भी हिंसक प्रदर्शन हुए। इससे सामान्य गतिविधियां प्रभावित हुईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed