फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   again violence in valley

कश्मीर घाटी में फिर हिंसा, पथराव-आगजनी और फायरिंग

Sat, 30 Jul 2016 12:18 AM IST
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर Updated Sat, 30 Jul 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
again violence in valley
कश्मीर में ह‌िंसा - फोटो : File Photo
हुर्रियत के ईदगाह चलो मार्च को भी सुरक्षा बलों ने नाकाम कर दिया। कर्फ्यू तोड़कर ईदगाह जाने की कोशिश में हुर्रियत (जी) प्रमुख सैयद अली शाह गिलानी और हुर्रियत (एम) के चेयरमैन मीरवाइज उमर फारूक को सुरक्षा बलों ने हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन


इसके बाद भी घाटी के कई क्षेत्रों में हिंसक प्रदर्शन हुए। सुरक्षा बलों पर पथराव के बाद लाठीचार्ज और आंसू गैस के गोले दागे गए। शोपियां के श्रीमाल में प्रदर्शनकारियों ने पशुपालन विभाग के गोदाम को फूंक दिया। पुलवामा में सीआरपीएफ कैंप पर हमले किए गए। कुपवाड़ा में फायरिंग करनी पड़ी।
विज्ञापन


हिंसक प्रदर्शनों में एक दर्जन से अधिक लोग घायल हुए हैं। श्रीनगर में यूएन दफ्तर पर प्रदर्शन करने जा रहे लोगों को सुरक्षा बलों ने रोक दिया।

पुलवामा में सीआरपीएफ कैंप पर हमला

again violence in valley
सुरक्षा बलों को करनी पड़ी फायर‌िंग - फोटो : PTI
कुपवाड़ा के मुंशी गांव में भीड़ ने सुरक्षा बलों के जवानों पर भारी पथराव किया। भीड़ को तितर-बितर करने के लिए सुरक्षा बलों ने आंसू गैस के गोले दागे। इसके बाद भी स्थिति नहीं संभली तो फायरिंग करनी पड़ी। इसमें तीन युवा घायल हो गए।

कुलिगाम, लालपोरा, लोलाब व त्रेहगाम तथा सोपोर शहर में भी प्रदर्शन हुए। बांदीपोरा में जामिया मस्जिद के बाहर हिंसक प्रदर्शन हुए। यहां भी पथराव कर रही भीड़ को खदेड़ने के लिए आंसू गैस के गोले दागे गए। 

श्रीनगर के पुराने शहर में भी कई स्थानों पर झड़पें हुईं। डल गेट, सोनावर और आस पास के लोगों ने यूएन दफ्तर पर प्रदर्शन करने के लिए मार्च निकाला, लेकिन सुरक्षा बलों ने यूएन दफ्तर से पहले ही उन्हें रोक लिया। इस पर सुरक्षा बलों पर पथराव किया जाने लगा। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे गए।

दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले के तहाब इलाके में भीड़ ने सीआरपीएफ कैंप पर हमला किया। यहां मस्जिदों से एलान के बाद लगभग 20 गांव के लोग जुलूस की शक्ल में निकले। बीती रात अनंतनाग, कुलगाम के साथ ही कुछ इलाकों में लोगों ने मशाल जुलूस निकालकर विरोध जताया। 

उधर, मोबाइल इंटरनेट तथा रेल सेवा पूरी तरह ठप है। अलगाववादियों के बंद के आह्वान से जनजीवन प्रभावित है। बुरहान वानी के मारे जाने के बाद से घाटी में नौ जुलाई से ही हिंसा हो रही है। इस बीच अलगाववादियों ने बंद को 31 जुलाई तक बढ़ा दिया है।

राजनाथ ने महबूबा से की बात

again violence in valley
सीएम और गवर्नर के साथ चर्चा करते गृहमंत्री - फोटो : File Photo
केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती से फोन पर बात कर घाटी के हालात की जानकारी ली।

उन्होंने घाटी के हालात, माहौल तथा सुरक्षा बलों की कार्रवाई और अन्य मुद्दों पर बात की। हालांकि, बातचीत का ब्योरा सार्वजनिक नहीं हो सका है, लेकिन माना जा रहा है कि बुरहान वानी एनकाउंटर पर मुख्यमंत्री की ओर से दिए गए बयान पर भी बात हुई।

ज्ञात हो कि पिछले सप्ताह गृह मंत्री दो दिनों तक घाटी में रहकर विभिन्न वर्ग के लोगों से मिले थे। राज्यपाल, मुख्यमंत्री से भी हालात पर चर्चा की थी। साथ ही सुरक्षा एजेंसियों के साथ बैठक कर कानून व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed