फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   again Tension increased in Ladakh Galvan Valley military activities increased on both sides at Line of Actual Control

लद्दाख की गलवां घाटी में फिर बढ़ा तनाव, वास्तविक नियंत्रण रेखा पर दोनों तरफ बढ़ीं सैन्य गतिविधियां

Tue, 19 May 2020 03:06 AM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लेह
संवाद न्यूज एजेंसी, लेह Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 19 May 2020 03:06 AM IST
विज्ञापन
again Tension increased in Ladakh Galvan Valley military activities increased on both sides at Line of Actual Control
भारतीय सेना - फोटो : भारतीय सेना

केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख की गलवां घाटी में वास्तविक नियंत्रण रेखा पर भारत और चीन के बीच फिर तनाव बढ़ गया है। गलवां घाटी 1962 के भारत-चीन युद्ध का केंद्र बिंदु रही है। बीते पांच और छह मई को ही भारतीय सेना और चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) के बीच झड़पें हुई थीं। इसमें दोनों तरफ के जवान घायल हुए थे। इसके बाद से भारत ने अतिरिक्त सैन्य टुकड़ियों को इलाके में तैनात कर दिया है। वहीं, चीन की ओर से भी वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर सैन्य गतिविधियां बढ़ाई गई हैं।

विज्ञापन


सोमवार को चीन के सरकारी अखबार ग्लोबल टाइम्स ने भारत पर एलएसी के पास रक्षा ढांचे बनाने और अक्साई चिन में स्थित गलवां घाटी की वास्तविक नियंत्रण रेखा को लांघने का आरोप लगाया। इसके बाद लद्दाख में भारत-चीन के बीच तनाव की सूचनाएं आ गईं।
विज्ञापन


उधर, मई के पहले पखवाड़े में चीनी सैनिकों से झड़पों के बाद भारतीय सेना ने पैंगोंग झील से सटे इलाके में अतिरिक्त तैनाती कर अपनी स्थिति को खासा मजबूत किया है। दोनों तरफ से बढ़ीं सैन्य गतिविधियों से अभी भी तनाव की स्थिति बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चीनी मीडिया ने कहा,  नहीं बनेंगे दोकलाम जैसे हालात
दिन को भारतीय सेना पर एलएसी लांघने और रक्षा ढांचे बनाने का आरोप लगाने वाले चीन के सरकारी अखबार ग्लोबल टाइम्स ने शाम को ट्विटर हैंडल पर लिखा ‘गलवां घाटी क्षेत्र का टकराव दूसरा दोकलाम गतिरोध नहीं बनेगा। भारत केवल कोरोना के चलते बन रहे दबाव को लेकर लोगों का ध्यान भटकाना चाहता है। इलाके में चीन बेहतर स्थिति में है और भारत इसे और आगे नहीं बढ़ाएगा।’

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed