नगरोटा में फिर दुकान जलाने से तनाव, स्कूल बंद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कठुआ इलाके में पशु हत्या को लेकर पिछले कुछ दिनों से चल रहा तनाव एक बार फिर से भड़क उठा है। आज नगरोटा इलाके में फिर से एक दुकान जलाए जाने की घटना सामने आई है।
इस घटना के बाद से पूरे इलाके में फिर से तनाव बढ़ गया है। क्षेत्र में तनाव को देखते हुए प्रशासन ने फिर से इलाके में पुलिसबल की तैनाती कर दी है।
सूत्रों के मुताबकि ऐसा बताया जा रहा है कि इस दुकान में आग पिछले दिनों हुई आगजनी के कारण से लगाई गई है। हालांकि इस आग कैसे लगी और किसने लगाई है इसका अभी तक पता नहीं चल सका है।
क्या हुआ था पिछले दिनों
गौरतलब है कि पिछले दिनों कठुआ में पशु हत्या के खिलाफ आगजनी और बंद रखा गया था। वहीं कल ईद के अवसर पर बंद के दौरान अप्रिय घटना की आशंका को देखते हुए सुरक्षा बलों की चौकसी बेहद कड़ी रही थी।
मंगलवार को भी इलाके में इक्का दुक्का झड़प, मामूली तोड़फोड़ हुई थी। कठुआ शहर के अलावा जिले के कस्बाई और ग्रामीण इलाकों में कई जगह प्रदर्शन हुए थे।
वहीं कल इन इलाकों में भी दुकानें और व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रहे और सड़कों पर वाहनों की आवाजाही नहीं हो सकी थी।