{"_id":"f36632c67d3bb06bd31d7241435ccf17","slug":"again-earthquake-in-jammu-kashmir-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिर दहल उठी जम्मू कश्मीर की धरती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिर दहल उठी जम्मू कश्मीर की धरती
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Sat, 02 Jan 2016 04:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक बार फिर भूकंप के झटकों ने रियासत को हिला कर रख दिया। हालांकि ये झटके बहुत मामूली थे जिससे किसी को इनका एहसास भी नहीं हुआ।
विज्ञापन
बता दें कि एक बार फिर इस भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान का हिंदूकुश क्षेत्र बताया जा रहा है और रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 5.89 आंकी गई है।
हालांकि विशेषज्ञों का कहना है कि इस तरह के मामूली झटके धरती के लिए अच्छे हैं क्योंकि इस तरह धरती के अंदर की गरमी बाहर निकलती है।
गौरतलब है कि अभी एक सप्ताह भी नहीं हुआ जब 26 दिसंबर की रात में करीब सवा 1 बजे काफी देर तक भूकंप के झटकों से जम्मू कश्मीर समेत पूरा उत्तर भारत हिल गया था।
उस भूकंप का केंद्र भी अफगानिस्तान का हिंदूकुश ही था। उससे पाकिस्तान भी हिल गया था। उस भूकंप की तीव्रता 6.5 आंकी गई थी। 26 तारीख के भूकंप से अफगानिस्तान में कुछ क्षति पहुंची थी। हालांकि इस बार ऐसी कोई खबर नहीं है।
विज्ञापन