फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   again cm mufti can invite bollywood

बॉलीवुड रिझाने फिर मुंबई पहुंचे सीएम मुफ्ती

Wed, 04 Nov 2015 11:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Wed, 04 Nov 2015 11:10 PM IST
विज्ञापन
again cm mufti can invite bollywood

मुंबई में चल रहे मुंबई अकादमी आफ मूविंग इमेजेज फिल्म फेस्टिवल में मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद भी शिरकत करेंगे। बुधवार को मुंबई पहुंचे मुफ्ती उक्त फेस्टिवल के अलावा बड़े उद्योगपतियों से भी मिलेंगे, ताकि वह लोग राज्य में अधिक से अधिक निवेश करें।

विज्ञापन


मुफ्ती के इस प्रयास से राज्य में विंटर टूरिज्म को बढ़ावा मिलेगा। रियासत में होने वाली बर्फबारी से बॉलीवुड को शूटिंग के लिए खींचने के लिए मुफ्ती का यह दौरा अहम साबित हो सकता है।
विज्ञापन


मुफ्ती पहले भी बॉलीवुड की नामी हस्तियों से मिलने गए थे और कश्मीर में शूटिंग के लिए आमंत्रित किया था। माना जा रहा है कि फिल्म फेस्टिवल के दौरान भी वह इस पर जोर देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


फेस्टिवल में वह मिलने वाले कलाकारों को विंटर में बर्फबारी के बीच शूटिंग करने का न्योता दे सकते हैं। जम्मू में जम्मू फेस्टिवल भी आयोजित होने वाला है। संभावना है कि इस फेस्टिवल में प्रफार्म करने के लिए मुफ्ती बॉलीवुड से किसी से बात करें।

वहीं दो दिन के प्रस्तावित दौरे में मुंबई के बड़े उद्योगपतियों से भी बातचीत होगी। जिसमें उद्योगपतियों को राज्य में अधिक से अधिक निवेश करने के लिए कहा जाएगा।


बताते चलें कि मुख्यमंत्री मुफ्ती के पास राज्य के पर्यटन विभाग का मंत्रालय भी है। इसलिए वह पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए खुद ही मैदान में उतरे हुए हैं। उनकी यह कवायद काफी हद तक रंग भी लाई है और पर्यटक घाटी की ओर रुख कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed