फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   after twenty days many villages cut off from headquarters

बाढ़: अब भी कई गांव कटे हैं देश-दुनिया से

Thu, 25 Sep 2014 10:10 AM IST
Updated Thu, 25 Sep 2014 10:10 AM IST
विज्ञापन
after twenty days many villages cut off from headquarters

करीब बीस दिन से घोरडी ब्लाक में बंद पड़ी सड़कों को खोलने की मांग पर बुधवार को ग्रामीणों ने डीसी कार्यालय के बाहर पीडब्ल्यूडी और पीएमजीएसवाई के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना था कि सड़कें बंद होने से जिला मुख्यालय से पूरी तरह से कट चुके हैं।

विज्ञापन


दोपहर को पीडीपी नेता हंस राज के नेतृत्व में ग्रामीण डीसी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। इस दौरान संदूर सिंह, विद्या, अशोक सिंह, रामलाल शर्मा और अन्य ने बताया कि करीब बीस दिन से घोरडी ब्लाक में बरमीन से सरसू, धनाल से प्रोआ, उधमपुर से घोरडी की सड़कें पूरी तरह से बंद पड़ी हैं।
विज्ञापन


बारिश के दौरान पस्सियां गिरने से यह मार्ग बंद हुए थे। उसके बाद उनके ग्रामीण इलाके जिला मुख्यालय से कट गए थे। संपर्क मार्ग बंद होने के कारण ग्रामीणों की परेशानियां दिन ब दिन बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पैदल तय करना पड़ रहा कई किलोमीटर का सफर

after twenty days many villages cut off from headquarters

सड़कें बंद होने से यात्री वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से बंद पड़ी हैं। शहर पहुंचने के लिए हर रोज ग्रामीणों को कई किलोमीटर का सफर पैदल करना पड़ रहा है। बच्चों को स्कूल पहुंचने के लिए परेशानियों से जूझना पड़ रहा है। बीमार पड़ने पर मरीज को अस्पताल तक पहुंचाना परेशानी का सबब बन चुका है।

जानकारी होने के बाद भी पीडब्ल्यूडी और पीएमजीएसवाई द्वारा बंद पड़ी सड़कों को खोलने के लिए प्रयास नहीं किए जा रहे हैं। हंस राज ने बताया कि पीएमजीएसवाई को सड़कें बनाने के लिए दी गई जमीन का आज तक ग्रामीणों को मुआवजा नहीं मिल पाया है।

ग्रामीणों की तरफ से कई बार कार्यालय के चक्कर लगाए गए हैं, लेकिन कोई उनकी बात सुनने को तैयार नहीं है। अभी तो ग्रामीण शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर अपनी परेशानी को रख रहे हैं। अगर जल्द समस्या को हल नहीं किया तो सड़कों पर उतर कर प्रदर्शन करने को मजबूर हो जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed