फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   after the talks, pakistani shelling beyond comprehension

वार्ता के बाद भी पाक गोलाबारी समझ से परे

Thu, 17 Sep 2015 11:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Thu, 17 Sep 2015 11:47 AM IST
विज्ञापन
after the talks, pakistani shelling beyond comprehension

नगरोटा स्थित सेना की 16वीं कोर के जीओसी लेफ्टिनेंट जनरल आरआर निभोरकर का कहना है कि भारत-पाकिस्तान में नई दिल्ली में हुई वार्ता में सीजफायर पर सहमति बनने के बावजूद पाकिस्तान की ओर से गोलाबारी करना समझ से परे है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इसके पीछे कोई तर्क भी नहीं हो सकता। सितंबर महीने में ही 17 बार सीजफायर उल्लंघन करने और एलओसी तथा सीमा से सटे ग्रामीणों को निशाना बनाने के संबंध में पूछ गए सवाल पर जीओसी ने कहा कि पाकिस्तान द्वारा गोलाबारी में ग्रामीणों को निशाना बनाना अनैतिक है।
विज्ञापन


पुंछ जिले में एलओसी से सटे इलाकों में रहने वाले ग्रामीणों को निशाना बनाने के संबंध में पाकिस्तानी सेना पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि यह किसी भी प्रोफेशनल आर्मी के द्वारा किया जाना उचित नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


निंभोरकर ने कहा कि हमारी सेना नैतिक और पूरी तरह पेशेवर (प्रोफेशनल) है। पर अगर एलओसी के उस पार से गोलाबारी की जाती है तो हमें भी जवाबी कार्रवाई करनी पड़ती है।

पाकिस्तान की ओर से बार-बार गोलाबारी किए जाने के संबंध में जीओसी ने कहा कि इसके पीछे कोई तर्क अथवा कोई कारण उन्हें समझ नहीं आता। गोलाबारी की आड़ में पाकिस्तान द्वारा भारतीय क्षेत्र में घुसपैठ कराने की मंशा के संबंध में पूछे जाने पर जीओसी ने कहा कि निश्चित ही इस कारण भी हमेशा से पाकिस्तान की ओर से फायरिंग की जाती है।


पर बड़े हैरान करने वाली बात है कि यदि बीते दो-तीन वर्षों पर नजर डालें तो यह स्पष्ट हो जाएगा कि घुसपैठ को रोकने के लिए इतने पुख्ता बंदोबस्त हैं कि घुसपैठ नहीं हो पाई है और न ही हो पाएगी। इसलिए आतंकियों को कवर फायर देना तार्किक नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed