फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   after rain problems raised in jammu

घरों से पानी उतरा तो घुस आई बीमारी

Fri, 10 Jul 2015 08:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Fri, 10 Jul 2015 08:51 PM IST
विज्ञापन
after rain problems raised in jammu

बारिश के चलते जिन घरों में पानी घुस आया था अब उन घरों में कीड़े-मकोड़े निकल रहे हैं। गलियों में जलभराव के कारण लोगों को खासी परेशानियों से गुजरना पड़ा है। क्षतिग्रस्त मकानों के पीड़ितों ने जिला प्रशासन से मुआवजे के लिए गुहार लगाई है। शुक्रवार की बारिश के साथ ही दिहाड़ीदारों को कामधंधा नहीं मिल सका।

विज्ञापन


शुक्रवार की तड़के शुरू हुई बारिश सुबह दस बजे तक जारी रही। इससे शहर के निचले इलाकों कृष्णा नगर, साइंस कालेज, कनाल रोड, बीसी रोड, बस स्टैंड, भगवती नगर, तालाब तिल्लो, गंग्याल, डिगियाना, जीवन नगर, गांधीनगर, चांद नगर सहित अन्य इलाकों में जलभराव हुआ।
विज्ञापन


सड़कों पर पानी तो ठहरा ही साथ ही इलाकों के घरों में भी भर गया। लोगों को पानी निकालने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। जिन लोगों के घरों में एक दिन पहले ही बारिश का पानी घुस आया था, उने घरों में कीड़े मकोड़े निकल रहे हैं। कुछ घरों में सांप भी निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन


भय के बीच लोगों ने रात गुजारी। जलभराव से राहगीरों और दो पहिया वाहन चालकों का चलना मुश्किल हो गया। कई दिहाड़ीदारों को काम नहीं मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed