{"_id":"b3c38257c75807d5725143b31bb127d0","slug":"after-rain-cool-weather-in-jammu-kashmir-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आसमान से बरसी राहत, तापमान औंधे मुंह गिरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आसमान से बरसी राहत, तापमान औंधे मुंह गिरा
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Mon, 06 Jul 2015 11:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मूसलाधार बारिश से तापमान के गोता लगाने से सोमवार को जम्मू में खुशगवार मौसम से लोगों को भीषण गर्मी और उमस से बड़ी राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार अगले चौबीस घंटों में जम्मू और श्रीनगर के साथ लद्दाख संभाग में भी बारिश हो सकती है। आसमान से राहत की बारिश रविवार देर रात बरसी और इससे जम्मू में पारा एकदम नीचे आया।
विज्ञापन
जम्मू में दिन का अधिकतम तापमान 32.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया, जबकि रविवार को अधिकतम तापमान 37.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था। बनिहाल में भी तापमान में करीब दो डिग्री का गोता खाया और अधिकतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। बटोत में अधिकतम तापमान ने तीन डिग्री का खोता खाते हुए तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
कटड़ा में अधिकतम तापमान में तीन डिग्री की कमी आई और यह 30 डिग्री सेल्सियस रहा। भद्रवाह में तापमान में एक साथ छह डिग्री सेल्सियस का गोता खाया। वहां अधिकतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। कश्मीर में श्रीनगर में अधिकतम तापमान 33.1 डिग्री सेल्सियस रहा। काजीगुंड में 28.5, पहलगाम में 26.2 और कुपवाड़ा में 31.2 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रिकार्ड किया गया है।
विज्ञापन
कुपवाड़ा में अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री सेल्सियस रहा, कुकरनाग में 28.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। गुलमर्ग 23.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। लेह में अधिकतम तापमान 33.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया। कारगिल में अधिकतम तापमान 30.4 डिग्री सेल्सियस रहा।