फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   After Lok Sabha elections terror attack increse on leaders in J&K

चुनाव खत्म होते ही घाटी में नेताओं पर हमले तेज

Mon, 03 Jun 2019 03:37 AM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुलवामा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुलवामा Published by: राजेश सैनी Updated Mon, 03 Jun 2019 03:37 AM IST
सार

-आतंकियों ने दक्षिणी कश्मीर में लगातार दूसरे दिन किया हमला
-नेकां के पूर्व विधायक के घर पर दागे ग्रेनेड, फिर की अंधाधुंध फायरिंग
-एक दिन पहले कांग्रेस नेता के घर को बनाया था निशाना

विज्ञापन
After Lok Sabha elections terror attack increse on leaders in J&K
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

लोकसभा चुनाव खत्म होने के बाद आतंकियों ने राजनीतिक पार्टियों के नेताओं पर हमले तेज कर दिए हैं। आतंकियों का गढ़ रहे दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले में आतंकियों ने लगातार दूसरे दिन रविवार को नेताओं को निशाना बनाया। नेकां के पूर्व विधायक के मुरन स्थित आवास पर ग्रेनेड हमला किया। साथ ही अंधाधुंध फायरिंग की। ड्यूटी पर तैनात सुरक्षाकर्मियों की ओर से हवाई फायरिंग करने के बाद आतंकी भाग निकले। 

विज्ञापन


जिले के मुरन में पूर्व विधायक गुलाम मोहिउद्दीन मीर का घर है। आतंकियों ने शाम को उनके घर पर ग्रेनेड दागा। इसके बाद अंधाधुंध फायरिंग की। घर पर तैनात सुरक्षाकर्मियों ने मोर्चा संभालते हुए जवाबी कार्रवाई की। हवाई फायरिंग की तो हमला करने वाले आतंकी भाग निकले। सूचना पाकर सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को घेरकर तलाशी अभियान चलाया, लेकिन आतंकियों का सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन


हालांकि, इस हमले में किसी प्रकार के जानी नुकसान की खबर नहीं है। बताते हैं कि मोहिउद्दीन मीर पर पहले भी आतंकी हमला कर चुके हैं। ज्ञात हो कि इससे पहले शनिवार को देर शाम पुलवामा जिले के पिंगलाना में कांग्रेस नेता उमर जान के घर पर आतंकियों ने ग्रेनेड हमला किया। दो ग्रेनेड घर को निशाना बनाकर दागे गए। एक ग्रेनेड घर के अंदर गिरकर फटा, जबकि दूसरा फट नहीं पाया। घटना के वक्त कांग्रेस नेता घर पर मौजूद नहीं थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed