{"_id":"5f8727735782360035396f38","slug":"after-kasba-and-kirani-pakistan-fired-shells-in-mankot","type":"story","status":"publish","title_hn":"कसबा, कीरनी के बाद मनकोट में भी पाकिस्तान ने दागे गोले, सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कसबा, कीरनी के बाद मनकोट में भी पाकिस्तान ने दागे गोले, सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब
Wed, 14 Oct 2020 09:59 PM IST
Vikas Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, पुंछ
संवाद न्यूज एजेंसी, पुंछ
Published by: Vikas Kumar
Updated Wed, 14 Oct 2020 09:59 PM IST
विज्ञापन
पाकिस्तान द्वारा किए गए सीजफायर के बाद उठता धुंआ
- फोटो : अमर उजाला
पाकिस्तानी सेना ने बुधवार सुबह जिले के कस्बा एवं कीरनी सेक्टर में सेना की चौकियों के साथ ही रिहायशी इलाकों को निशाना बना कर मोर्टार बरसाए। इससे पूरे इलाके में भय का माहौल बन गया। सेना की तरफ से भी पाकिस्तानी गोलाबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया गया। इसके चलते एक घंटे तक दोनों तरफ से गोलाबारी जारी रही। इसमें कहीं पर भी किसी प्रकार के जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है। दूसरी शाम लगभग साढ़े सात बजे मनकोट सेक्टर में भी पाकिस्तान की ओर से गोलाबारी शुरू कर दी गई।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह करीब आठ बजे पाकिस्तानी सेना ने कस्बा और कीरनी क्षेत्र में पहले हल्के हथियारों से गोलीबारी शुरू की। कुछ ही पलों के बाद मोर्टार बरसाने शुरू कर दिए। गोलाबारी शुरू होते ही सेना ने भी जवाबी गोलाबारी शुरू कर दी। इसके चलते पूरे क्षेत्र में मोर्टार के धमाके सुनाई देने लगे। जो लोग फसलों अथवा घास की कटाई कर रहे थे उन्हें अपना काम छोड़ कर सुरक्षित स्थानों पर पनाह लेनी पड़ी। गौरतलब है कि जिले में एक सप्ताह से पाकिस्तानी सेना की तरफ से करीब-करीब हर दिन नियंत्रण रेखा पर संघर्ष विराम का उल्लंघन कर कहीं न कहीं गोलाबारी की जा रही है। इससे लोग बुरी तरह परेशान हैं।
विज्ञापन
आईबी पर साढ़े छह घंटे गोलाबारी
कठुआ जिले के हीरानगर सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तान ने मंगलवार से बुधवार तड़के तक गोलाबारी की। पाकिस्तान की करोल पंगा और जुगवाल पोस्ट से 25 चिनाब रेंजर्स ने मंगलवार रात 10 बजे के बाद बीएसएफ की कोठा व फकीरा पोस्ट के साथ रिहायशी इलाकों को निशाना बनाते हुए गोलीबारी की। सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने भी इस ओर पाकिस्तान को मंहतोड जबाब दिया। तकड़े साढ़े चार बजे तक दोनों ओर से रुक-रुक कर गोलाबारी होती रही। इस गोलाबारी में किसी तरह से नुकसान की सूचना नहीं है।
विज्ञापन