{"_id":"60b87a438ebc3e29c11b36ad","slug":"after-husband-s-death-wife-wanders-for-death-certificate-in-domana-jammu","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू: दो बच्चों के सिर से उठा पिता का साया, पत्नी मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए भटक रही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू: दो बच्चों के सिर से उठा पिता का साया, पत्नी मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए भटक रही
Thu, 03 Jun 2021 12:14 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Thu, 03 Jun 2021 12:14 PM IST
सार
जम्मू में अफसरों की उदासीनता का मामला सामने आया है। पति की मौत के बाद पत्नी मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए भटक रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू में दोमाना मढ़ क्षेत्र के एक गांव में कोरोना महामारी से एक निजी स्कूल में चालक पद पर तैनात व्यक्ति की मौत से परिवार बिखर गया है। मृतक का बेटा 13 साल और बेटी 10 साल की है। इन मासूम बच्चों के पिता की 18 मई को कोविड से मौत हो गई थी।
विज्ञापन
मृतक की पत्नी ने बताया कि पति प्राइवेट नौकरी करते थे। वे बच्चाें को अच्छी शिक्षा दिलाकर सरकारी नौकरी दिलाना चाहते थे, लेकिन उनके अचानक गुजर जाने से पूरा परिवार बिखर गया है।
विज्ञापन
पति की मौत के बाद से वह मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए भटक रही है, लेकिन अभी तक यह प्रमाण पत्र भी नहीं मिल पाया है। वे बच्चों को कैसे पालेंगी, इन्हीं शंकाओं से घिर गई हैं। परिवार के सभी सदस्याें को सरकार से उम्मीद है कि उन्हें मुसीबत की इस घड़ी में कुछ राहत व मदद मिलेगी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- सवाल-आखिर हमारा कसूर क्या था?: कश्मीरी पंडितों पर बरपाए गए कहर की झकझोर देने वाली घटनाएं
यह भी पढ़ें- शोक में डूबा जम्मू-कश्मीर: फफक-फफककर रोए लोग जब उठी राकेश पंडिता की अर्थी, सबका एक ही सवाल...