{"_id":"5a144d8a4f1c1b74698bd08b","slug":"after-hizb-militant-chopan-killing-shutdown-in-tral","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीरः जनाजे में आतंकियों ने दी गन सैल्यूट, त्राल रहा बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीरः जनाजे में आतंकियों ने दी गन सैल्यूट, त्राल रहा बंद
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय
Updated Tue, 21 Nov 2017 09:30 PM IST
विज्ञापन
त्राल बंद
- फोटो : BASIT ZARGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले के त्राल में मुठभेड़ के दौरान मारे गए आतंकी के जनाजे में आतंकियों ने पहुंचकर गन सैल्यूट दी। घटना के विरोध में त्राल इलाके में बंद रहा।
विज्ञापन
सोमवार को सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में मारे गए हिज्ब आतंकी आदिल रशीद चोपान (17) को मंगलवार को उसके पैतृक गांव लुराव में दफनाया गया।
उसके जनाजे में बच्चे, बूढ़े, महिलाएं आदि शामिल हुए। इस दौरान आजादी के हक में नारे भी बुलंद किए गए। सूत्रों के अनुसार आदिल के जनाजे में चार बंदूकधारी आतंकी अचानक पहुंचे और मारे गए आतंकी को गन सैल्यूट दी। उन्होंने इस्लाम और आजादी के नारे भी लगाए।
विज्ञापन
आतंकी के मारे जाने पर त्राल में सभी स्कूल, कॉलेज, दुकानें आदि बंद रही। यातायात भी न के बारबार देखने को मिला। मोबाइल इंटरनेट सेवाएं लगातार दूसरे दिन भी ठप रही। गौरतलब है कि दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले के त्राल में सुरक्षा बलों ने आतंकी चोपान को मुठभेड़ के दौरान सोमवार को मार गिराया था।
विज्ञापन
बता दें कि वह बी कैटेगरी का आतंकी था। उसके पास से सुरक्षा बलों ने हथियार भी बरामद किए गए थे। सेना ने आतंकी के मारे जाने की पुष्टि करते हुए बताया था कि मारा गया आतंकी आदिल अहमद चोपान त्राल के लुराव गांव का रहने वाला था।
वह 5 मार्च, 2017 को आतंकवाद में शामिल हुआ था। सूत्रों के मुताबिक आदिल इस वर्ष 20 मई को सईमुंह में हुई मुठभेड़ में मकान के मलबे के नीचे से जिंदा बच निकला था। इस मुठभेड़ में आतंकी कमांडर साब्जार अहमद भट को सुरक्षाबलों ने मार गिराया था।