फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   After Agitation University Administration Agreed on Students Demand

Jammu News: प्रदर्शन के बाद माना जेयू, जल्द शुरू होगी निशुल्क बस सेवा

विज्ञापन
After Agitation University Administration Agreed on Students Demand
-पुराना विवि परिसर से जम्मू विश्वविद्यालय तक छात्रों को मिलेगा मुफ्त बस सेवा का लाभ
विज्ञापन

-चौबीस घंटे पुस्तकालय खोलने, वाई-फाई और परिवहन की निशुल्क सुविधा को लेकर प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जम्मू विश्वविद्यालय (जेयू) और जम्मू विश्वविद्यालय पुराना परिसर के बीच विद्यार्थियों को जल्द निशुल्क परिवहन सुविधा मिलेगी। जेयू प्रशासन दोनों गंतव्य के बीच बस चलाने जा रहा है जिससे विद्यार्थियों को काफी राहत मिलेगी। जेयू प्रशासन अस्थायी व्यवस्था के रूप में पहले उधमपुर कैंपस की बस चलाएगा, इस बीच नई बस भी खरीदी जाएगी।

मंगलवार को जेयू के विद्यार्थियों ने निशुल्क बस सुविधा, धनवंतरि पुस्तकालय को चौबीस घंटे खुला रखने और निशुल्क वाई-फाई की सुविधा देने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने धनवंतरि लाइब्रेरी को बंद कर विरोध जताया। विद्यार्थियों ने कहा कि 2019 से वे अपनी मांग को लेकर लगातार प्रदर्शन और ज्ञापन सौंप रहे हैं, लेकिन कोई पहल नहीं हो रही। 2019 तक लाइब्रेरी चौबीस घंटे तक खुली रहती थी, छात्र पढ़ाई करते थे, लेकिन अब पुस्तकालय सुबह नौ से रात 12 बजे तक ही खुला रहता है। विद्यार्थियों ने आरोप लगाया कि वीसी उनकी बात नहीं सुनते हैं। डीन छात्र कल्याण डॉ. प्रकाश अंथाल ने कहा कि चौबीस घंटे लाइब्रेरी खुली रखना व्यावहारिक नहीं है। 12 बजे के बाद लाइब्रेरी में छात्र नहीं होते हैं। फिर भी ब्वॉयज और गर्ल्स होस्टल में रीडिंग रूम बनाया गया है। उन्होंने कहा कि वाई-फाई की सुविधा है, लेकिन कुछ स्थानों पर सिग्नल की समस्या उसका भी हल किया जा रहा है। जम्मू विश्वविद्यालय से पुरानी विश्वविद्यालय परिसर तक बस सुविधा शुरू कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed