फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   advisary

Jammu News: गुलमर्ग-टंगमर्ग में 4वाई4 या एंटी स्किड चेन वाले

विज्ञापन
advisary
श्रीनगर। कश्मीर घाटी के गुलमर्ग, टंगमर्ग, सोनामर्ग, जोजिला पास, राजधान टॉप, गुरेज, माच्छिल, पहलगाम, शोपियां, अनंतनाग श्रीनगर में बर्फबारी के बाद प्रशासन सतर्क हो गया है। पर्यटन स्थल गुलमर्ग और टंगमर्ग आने वाले पर्यटकों या अन्य यात्रियों को केवल 4वाई4 या एंटी स्किड चेन वाले वाहनों में आने के आदेश जारी किए हैं। इनके अलावा अन्य वाहनों को प्रवेश नहीं दिया जाएगी। आदेश के अनुसार एसडीएम गुलमर्ग ने कहा कि बर्फ के बीच फिसलन के कारण हादसों और लंबे समय तक चलने वाले यातायात जाम को रोकने के लिए यह कदम उठाया गया है। बर्फ में फिसलन के कारण अमूमन जाम की स्थिति बन जाती है, जिससे यात्रियों को भी परेशान होना पड़ता है।
विज्ञापन

----------
बर्फ हटाने के लिए अतिरिक्त
कर्मी व मशीनरी लगाएं अफसर
- बारामुला के डीसी ने बिजली, पानी, स्वास्थ्य व अन्य सेवाओं की आपूर्ति सुनिश्चित करने के दिए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
बारामुला। जिले में हुई बर्फबारी के बाद डीसी डॉ. सैयद असगर ने शनिवार को बर्फ हटाने के उपायों और आवश्यक सेवाओं की बहाली के लिए अधिकारियों के साथ बैठक की। डीसी ने बर्फ हटाने के लिए अतिरिक्त कर्मी और मशीनरी लगाने के निर्देश दिए, ताकि सभी प्रमुख और लिंक सड़कों को बहाल किया जा सके। उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को स्नो क्लीयरेंस एक्शन प्लान सौंपने के निर्देश दिया।
विज्ञापन

पानी, स्वास्थ्य, चिकित्सा और अन्य सेवाओं की भी समीक्षा कर जल्द इन्हें बहाल करने के लिए कहा गया। उन्होंने जलशक्ति विभाग को गुलमर्ग और अन्य क्षेत्रों में पानी की पर्याप्त आपूर्ति के निर्देश दिए। बिजली विभाग के अधिकारियों को ग्रामीण क्षेत्रों में 48 घंटे और शहरी क्षेत्रों में 24 घंटे के भीतर बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए कहा। गुलमर्ग विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकारी को गुलमर्ग और आसपास इलाकों में फंसे वाहनों व यात्रियों को निकालने के लिए पर्याप्त प्रबंध करने के निर्देश दिया। उन्हें गुलमर्ग आने वाले पर्यटकों के लिए आवश्यक सलाह जारी करने के लिए भी कहा। अधिकारियों ने बताया कि आपात स्थिति में लोगों की सुविधा के लिए बारामुला में आपातकालीन नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed