फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   advisary

एडवाइजरी पर लापरवाही से 70 फीसदी फसल बर्बाद

विज्ञापन
advisary
जम्मू। स्कास्ट जम्मू और कृषि विभाग ने किसानों को एक सप्ताह पहले ही बारिश संबंधी एडवाइजरी जारी की थी। जिसमें मौसम के अनुसार कार्य करने की हिदायत दी थी, लेकिन अनदेखी करने पर नुकसान का सामना करना पड़ा है।
विज्ञापन

इस बारे में व्हाट्सएप, ई-मेल और मैसेज के माध्यम से जानकारी दी गई थी। लेकिन किसानों ने मैसेज को पढ़ा ही नहीं या पर उसे गंभीरता से नहीं लिया। इस कारण मैदानी इलाकों में 70 फीसदी फसल को नुकसान हुआ है। कृषि विभाग ने भी एडवाइजरी जारी की थी, जिसमें फसलों को न काटने और मंडियों में धान न बेचने की सलाह दी थी। इसमें भारी नुकसान की संभावना जताई थी। एडवाइजरी पर गौर न करने पर किसानों को काफी नुकसान उठाना पड़ा है। बीते साल फसल खेतों में ही रह गई थी। दिसंबर में कटाई हुई है। किसानों को 90 फीसदी नुकसान उठाना पड़ा था। इस बार मैदानी इलाकों में नुकसान हो गया है। इससे किसानों की सारी मेहनत पर पानी फिर गया है। कृषि निदेशक केके शर्मा ने कहा कि एडवाइजरी जारी की गई थी। इसमें स्पष्ट किया गया था कि किसान कटाई न करें। अगर करनी है तो कटाई का काम 25 के बाद शुरू करें। जहां पर फसल काटी गई है, वहां पर नुकसान ज्यादा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed