फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Advance parties of darbar move will move to Srinagar tomorrow

आज श्रीनगर जाएंगी दरबार मूव की एडवांस पार्टियां

Mon, 25 Apr 2016 12:12 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Mon, 25 Apr 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
Advance parties of darbar move will move to Srinagar tomorrow
जम्मू में स्थ‌ित सच‌िवालय - फोटो : FILE PHOTO
शीतकालीन राजधानी जम्मू से दरबार मूव की रवानगी सोमवार 25 अप्रैल से शुरू हो जाएगी। पहले चरण में विभिन्न विभागों की एडवांस पार्टियां श्रीनगर के लिए रवाना होंगी।
विज्ञापन


सोमवार सुबह जम्मू सचिवालय से सभी विभागों की एडवांस पार्टियों में हर विभाग का एक गजटेड अफसर और चार से पांच गैर राजपत्रित कर्मचारी होंगे। सचिवालय सहित जिन विभागों में सप्ताह में पांच दिन काम होता है, वह 29 अप्रैल को बंद हो जाएंगे। जिन कार्यालयों में सप्ताह में छह दिन कामकाज चलता है वह 30 अप्रैल को बंद होंगे। 
विज्ञापन


सामान्य प्रशासनिक विभाग ने सभी विभागाध्यक्षों से कहा है कि वह श्रीनगर में एडवांस पार्टियों को चाबियां समय पर उपलब्ध करवा दें ताकि वे वहां रिकार्ड को हासिल कर सकें। कश्मीर आधारित कर्मचारी 30 अप्रैल और एक मई को जम्मू से एसआरटीसी वाहनों में श्रीनगर के लिएरवाना होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जम्मू आधारित कर्मचारी सात और आठ मई को श्रीनगर रवाना होंगे। नौ मई को सरकार का दरबार ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में सज जाएगा। इस साल रियासती सरकार ने दरबार मूव कर्मचारियों के विशेष भत्ते में पांच हजार रुपये की बढ़ोतरी भी कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed