{"_id":"625864c42b121b5fb359ae73","slug":"advance-fuel-quota-sent-for-winter-to-leh","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुविधा: सर्दी के लिए एडवांस ईंधन का कोटा भेजा लेह, सड़क और हवाई मार्ग बंद होने पर नहीं होगी परेशानी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुविधा: सर्दी के लिए एडवांस ईंधन का कोटा भेजा लेह, सड़क और हवाई मार्ग बंद होने पर नहीं होगी परेशानी
Fri, 15 Apr 2022 04:39 AM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: विमल शर्मा
Updated Fri, 15 Apr 2022 04:39 AM IST
सार
हर साल सर्दी के मौसम में एडवांस कोटा अप्रैल और मई माह में भेजा जाता है। टैंकर श्रीनगर, लेह एचएच से लेह पहुंचते हैं।
विज्ञापन
लेह को पेट्रो पदार्थों की आपूर्ति भेजते अधिकारी
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्र शासित प्रदेश लेह में सर्दी के मौसम में ईंधन की कमी नहीं रहेगी। सर्दी के लिए एडवांस ईंधन का कोटा भेजा जा रहा है। सर्दी के मौसम में छह माह के लिए ईंधन की आपूर्ति होगी। वीरवार को इंडियन ऑयल कारपोरेशन की ओर से लेह में निर्बाध ईंधन की आपूर्ति के लिए एडवांस विंटर स्टॉकिंग पर टैंकरों के माध्यम से ईंधन भेजा गया।
विज्ञापन
नरवाल स्थित कारपोरेशन के डिपो में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान टैंकरों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इसमें पेट्रोल केरोसिन और विमान ईंधन भेजा जा रहा है। समय पर ईंधन की आपूर्ति होने से सर्दी के मौसम में परेशानी नहीं आएगी।
विज्ञापन
इस मौके पर जेएंडके ऑयल टैंकर ड्राइवर एंड क्लीनर यूनियन के पदाधिकारी भी मौजूद रहे। गौरतलब है कि हर साल सर्दी के मौसम में एडवांस कोटा अप्रैल और मई माह में भेजा जाता है। टैंकर श्रीनगर, लेह एचएच से लेह पहुंचते हैं।
विज्ञापन
सर्दी शुरू होने से पहले छह माह का कोटा लेह पहुंचता है। इस मौके पर कारपोरेशन रणजीत सिंह रैना, अनन शर्मा, हरीश सिंह, देवेंद्र सिंह, गणेश कुमार और सुरेंद्र सिंह मौजूद रहे। इस मौके पर ट्रांसपोर्टरों के सहयोग की प्रशंसा की गई।