{"_id":"575b12d94f1c1b8c1b9c518d","slug":"adopt-paperless-recruitment-process-mehbooba","type":"story","status":"publish","title_hn":"कागज रहित भर्ती प्रक्रिया अपनाएं : महबूबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कागज रहित भर्ती प्रक्रिया अपनाएं : महबूबा
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Sat, 11 Jun 2016 12:50 AM IST
विज्ञापन
रियासत की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने पारदर्शी तरीके से और समयबद्ध भर्ती सुनिश्चित करने के लिए कागज रहित भर्ती प्रक्रिया अपनाने के लिए कहा है। वे श्रीनगर में शुक्रवार को राज्य लोक सेवा आयोगों की स्थायी समिति के सदस्यों के साथ बातचीत कर रही थीं।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने कहा कि पारदर्शी तरीके से शीघ्र भर्ती सुनिश्चित करने के लिए भर्ती प्रक्रिया में सूचना प्रौद्योगिकी का अधिक से अधिक उपयोग किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर लोक सेवा आयोग के प्रतिनिधियों को अन्य राज्यों में जाकर भर्ती प्रक्रिया को और बेहतर बनाने के लिए विचारों का आदान प्रदान करना चाहिए।
विज्ञापन
उन्होंने लोक सेवा आयोग के लिए इच्छुक जम्मू-कश्मीर के छात्रों के लिए कोचिंग सेंटर स्थापित करने का केंद्रीय लोक सेवा आयोग के चेयरमैन दीपक गुप्ता से आग्रह किया। कहा कि भारी संख्या में राज्य के छात्र न केवल परीक्षा में शामिल हो रहे हैं, बल्कि अच्छी संख्या में परीक्षा पास भी कर रहे हैं। हमारे एक युवा ने इस वर्ष दूसरा स्थान हासिल किया है।
विज्ञापन
इसके पहले एक युवा पहला स्थान प्राप्त कर चुका है। इस दौरान लोक सेवा आयोग के चेयरमैन ने बताया कि आयोग की परीक्षा के लिए इस वर्ष जम्मू कश्मीर से आवेदकों की संख्या दोगुनी हो गई है।
जम्मू कश्मीर लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष लतीफ उज जमान देवा ने राज्य आयोग द्वारा भर्ती प्रक्रिया को सुचारु तथा अधिक प्रभावी एवं पारदर्शी तरीके से संपादित करने के लिए उठाए जा रहे कदमों की जानकारी दी।
राज्य लोक सेवा आयोग की स्थायी समिति के सदस्यों में असम, गुजरात, छतीसगढ़, मध्यप्रदेश, पश्चिम बंगाल, तेलंगाना, गोवा, कनार्टक के अध्यक्ष और सदस्य शामिल रहे। इसके साथ ही हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष तथा स्थायी समिति के अध्यक्ष केएस तोमर, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव नवीन के चौधरी भी उपस्थित रहे।