{"_id":"4e34497cc10966fd95132888cbedbab1","slug":"admissions-from-first-cut-of-till-29-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"29 जून तक होंगे दाखिले, 30 को दूसरी मेरिट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
29 जून तक होंगे दाखिले, 30 को दूसरी मेरिट
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Mon, 22 Jun 2015 08:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोमवार को शहर के सभी कालेजों में मेरिट लिस्ट के जारी होने के साथ ही दाखिला प्रक्रिया भी शुरू हो गई। दाखिला लेने के लिए कालेज परिसर में पहुंचने वाले विद्यार्थियों और अभिभावकों को किसी भी समस्या का सामना न करना पड़े, इसके लिए सभी कालेज प्रशासन की ओर से पहले ही तैयारी कर ली गई थी।
विज्ञापन
कालेज प्रशासन ने कालेज परिसर में जगह-जगह नोटिस लगाए थे, जिसमें दाखिला और दाखिले काउंटर से संबंधित तमाम जानकारी उपलब्ध की गई थी। मेरिट लिस्ट देखने के लिए पहुंच रहे अधिकतर युवा अपने साथ जरूरी कागजात और फीस से संबंधित कुल राशि लेकर आए थे, जिन्होंने लिस्ट में नाम देखते ही तुरंत दाखिला लेने में समझदारी दिखाई।
विज्ञापन
कुछ कालेजों में एनएसएस यूनिट के वालंटियर ने विद्यार्थियों के लिए हेल्प डेस्क लगा रखा था, जो दाखिला फार्म भरने और जरूरत कागजात से संबंधित जानकारी के बारे में विवरण देने में मदद कर रहे थे। इसके साथ ही कालेज परिसर के विभिन्न काउंटरों के साथ विद्यार्थियों के लिए फोटोस्टेट काउंटर से लेकर आनलाइन एडमिशन फार्म भरने के लिए पुख्ता बंदोबस्त किए गए थे।
विज्ञापन
गांधी नगर कालेज की प्रिंसिपल डा. किरण बख्शी और जीजीएम साइंस कालेज के फैकल्टी सदस्य प्रो. वीनस शर्मा ने बताया कि मेरिट लिस्ट देखने के लिए सुबह से ही काफी संख्या में विद्यार्थी पहुंच रहे हैं। उन्होंने बताया कि पहली लिस्ट के अंतर्गत आने वाले विद्यार्थियों की दाखिले की प्रक्रिया 29 जून तक चलेगी।
प्रो. वीनस शर्मा ने बताया कि दूसरी कट आफ मेरिट लिस्ट तीस जून को जारी होगी। बीस दिनों तक बिना लेट फीस के आधार पर कालेजों में दाखिले की प्रक्रिया चलेगी।