फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   admission on graduation start today

जेयूः आज से शुरू होंगे स्नातक अंतिम के दाखिले

Fri, 01 Aug 2014 10:17 AM IST
Updated Fri, 01 Aug 2014 10:17 AM IST
विज्ञापन
admission on graduation start today

शहर के सभी कालेजों में स्नातक के अंतिम वर्ष में दाखिले के लिए शुक्रवार से प्रक्रिया शुरू की जाएगी। 26 जुलाई को निकाले गए द्वितीय वर्ष के परिणाम के बाद दाखिले की प्रक्रिया के लिए यूनिवर्सिटी की ओर से अधिसूचना जारी नहीं की गई थी।

विज्ञापन


वीरवार को यूनिवर्सिटी की ओर से शहर के सभी कालेजों में दाखिले की प्रक्रिया शुरू करने के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है।

स्नातक के अंतिम वर्ष में दाखिले की प्रक्रिया के लिए कालेज प्रशासन की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। अंतिम वर्ष में दाखिले की प्रक्रिया एक सप्ताह तक चलेगी और दूसरे सप्ताह लेट फीस के साथ दाखिला होगा।
विज्ञापन

सप्ताहभर चलेंगे फाइनल के एडमिशन

admission on graduation start today

परिणाम घोषित हो जाने के बाद कालेजों में अपनी मार्कशीट लेने के लिए पहुंच रहे विद्यार्थी दाखिले की प्रक्रिया के बारे में जानकारी लेने में जुटे दिखाई देते थे।

वहीं शुक्रवार से शुरू हो रही दाखिले की प्रक्रिया के लिए काफी संख्या में विद्यार्थी अपने कालेजों में पहुंचेंगे। गांधीनगर कालेज की प्रिंसिपल डॉ. किरण बक्शी ने बताया कि यूनिवर्सिटी की ओर से वीरवार को अधिसूचना जारी की गई थी।

उन्होंने बताया कि कल से दाखिले की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। वहीं कालेज के स्टाफ को पूरी तरह से तैयार कर लिया गया है जो विद्यार्थियों को दाखिला करवाने में सुविधा मुहैया करवाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed