फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Administrative Council approves upgradation and improvement of Mughal Road SRINAGAR jammu kashmir

जम्मू-कश्मीरः मुगल रोड के जीर्णोद्धार के लिए प्रशासनिक परिषद का अहम फैसला, दी यह मंजूरी

Thu, 27 Aug 2020 08:43 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Thu, 27 Aug 2020 08:43 PM IST
विज्ञापन
Administrative Council approves upgradation and improvement of Mughal Road SRINAGAR jammu kashmir
बैठक की अध्यक्षता करते उपराज्यपाल मनोज सिन्हा - फोटो : सोशल मीडिया

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा की अध्यक्षता में हुई प्रशासनिक परिषद की बैठक में मुगल रोड के उन्नयन, सुधार और पुनरुत्थान को मंजूरी दी गई है। इस सड़क की कुल लंबाई 84.11 किलोमीटर है। जिसकी अनुमानित लागत 47.41 करोड़ रुपये है।

विज्ञापन


प्रशासनिक परिषद के निर्णय का उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं पर लगाम लगाने के साथ ही वाहनों की आवाजाही को सुगम बनाना है। हाल के वर्षों में मुगल रोड जम्मू और श्रीनगर के बीच वैकल्पिक लिंक है। इसके साथ ही इस सड़क ने जम्मू संभाग के पुंछ-राजौरी जिलों और श्रीनगर एवं कश्मीर के अन्य जिलों के बीच दूरी और यात्रा के समय को कम करके महत्व प्राप्त किया है।
विज्ञापन


इसके जरिए शोपियां, दुब्जन, पीर की गली, सुरनकोट, पुंछ और राजोरी सेक्टर में पर्यटन क्षेत्र को बढ़ावा भी मिला है। मुगल रोड लिंक के माध्यम से पुंछ और राजोरी के अलावा कश्मीर घाटी में उपलब्ध चिकित्सा और शैक्षिक सुविधाओं तक पहुंच बढ़ी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed