फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   administration work will start in ju

जेयू में प्रशासनिक काम शुरू करने की तैयारी शुरू

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 08 May 2020 06:26 PM IST
विज्ञापन
administration work will start in ju
अमर उजाला ब्यूरो जम्मू। उच्च शिक्षा विभाग ने सभी शिक्षा संस्थान 30 मई 2020 तक बंद करने के निर्देश जारी कर दिए हैं। वहीं सरकार ने आदेश जारी किया गया है कि वाइस चांसलर, विभाग के अध्यक्ष, गवर्नमेंट डिग्री कालेजों के प्रिंसिल और पालिटेक्निक कालेज के प्रिंसिपल और टेक्निकल एजूकेशन विभाग के आईटीआई के दफ्तरों में 6 मई से 30 प्रतिशत स्टाफ के साथ रोटेशन बेसीज पर काम शुरू कर दिया जाएगा। सरकार के इस फैसले के बाद जम्मू यूनिवर्सिटी के प्रशासन द्वारा बैठक कर इस सिलसिले में फैसला लिया गया कि किस तरह से जेयू द्वारा काम किया जाएगा। इस दौरान फैसला लिया गया कि वाइस चांसलर के दफ्तर और प्रशासनिक दफ्तरों में काम किया जाएगा, पर इन दफ्तरों में बाहर के किसी व्यक्ति को आने की अनुमति नहीं दी जाएगी। सभी बैठक ऑनलाइन माध्यम से की जाएंगी। वहीं यूनिवर्सिटी परिसर और दफ्तरों को सैनीटाइज किया जाएगा, साथ ही जिस स्टाफ के बच्चे  10 साल से कम आयु के हैं या जिस स्टाफ की आयु 60 साल से ज्यादा है वह घर से ही काम करेंगे। यूनिवर्सिटी का कोई भी स्टाफ का सदस्य जो संक्रमित क्षेत्र से आता हैं उसे यूनिवर्सिटी परिसर में आने की अनुमति नहीं दी जाएगी। बैठक में फैसला किया गया कि यूनिवर्सिटी में आयोजित होने वाली सभी परीक्षाओं को स्थगित कर दिया गया है और परीक्षाओं की नई तारीख यूनिवर्सिटी द्वारा विद्यार्थियों को बता दी जाएगी। उन्होंने कहा कि 30 मई तक यूनिवर्सिटी द्वारा पूरी तैयारी की जाएगी कि वह यूजीसी और कोविड-19 के लिए दिए निर्देशों का पालन कर परिसर में काम कर सके। इसके साथ ही यूनिवर्सिटी में सभी को मास्क और सेनीटाइजर भी उपलब्ध करवाए जाएंगे। नहीं खुलेंगे हॉस्टल यूनिवर्सिटी में अभी कोई भी हॉस्टल नहीं खोला जाएगा। कोई भी विद्यार्थी यूनिवर्सिटी परिसर में नहीं आ सकता जब तक फिर से रेगुलर कक्षाएं शुरू नहीं हो जाती। इसके साथ ही यूनिवर्सिटी में कोई कैफिटेरिया, कैंटिन नहीं खोली जाएगी। ऑनलाइन क्लासीज चलती रहेंगी यूनिवर्सिटी द्वारा चलाई जा रही ऑनलाइन क्लासीज शिक्षकों द्वारा लगातार ली जाएंगी। स्कालर ऑनलाइन माध्यम से अपनी रिसर्च पर काम कर सकते हैं जो कि उन्हें पहले ही डीन रिसर्च स्टडीज द्वारा बता दिया गया है। यूनिवर्सिटी द्वारा विद्यार्थियों की समस्याओं का यूनिवर्सिटी द्वारा चलाई जा रही स्टूडेंट हैल्पलाइन पर जवाब दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed