फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Administration news

Jammu News: 200 ई-बसों के लिए सिविल डिपो व बीटीएम पावर इंफ्रास्ट्रक्चर की डीपीआर मंजूर

विज्ञापन
Administration news
मुख्य सचिव ने यूटी स्तरीय संचालन समिति की बैठक की, सभी जरूरी काम जल्द पूरे करने के निर्देश
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जम्मू-कश्मीर में 200 ई-बसों के लिए सिविल डिपो इंफ्रास्ट्रक्चर और बिहाइंड-द-मीटर (बीटीएम) पावर इंफ्रास्ट्रक्चर की डीपीआर मंजूर हो चुकी है। मुख्य सचिव अटल डुल्लू ने बुधवार को यूटी स्तरीय संचालन समिति की बैठक की। इसमें पीएम ई-बस सेवा योजना की प्रगति की समीक्षा की गई। संबंधित एजेंसियों को समयबद्ध तरीके से सभी तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए।

योजना के तहत जम्मू स्मार्ट सिटी लिमिटेड और श्रीनगर स्मार्ट सिटी लिमिटेड 100-100 ई-बसें खरीदेंगी। जम्मू में 25 बसें 12 मीटर और 75 बसें 7 मीटर लंबाई की होंगी। वहीं श्रीनगर में 20 बसें 12 मीटर और 80 बसें 9 मीटर लंबाई की होंगी। बीटीएम खास बिजली व्यवस्था है जो बस डिपो के अंदर लगाई जाती है ताकि इलेक्टि्रक बसों को सीधे वहीं जांच किया जा सके। दोनों शहरों में टेंडर जारी कर दिए हैं। आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय ने बिजली ढांचे के लिए 14.28 करोड़ रुपये और सिविल ढांचे के लिए पहली किस्त के रूप में 14.05 करोड़ रुपये जारी किया हैं। मुख्य सचिव ने स्मार्ट सिटी को निर्देश दिए कि बसों के पहुंचते ही तुरंत संचालन में लाया जाए। उन्होंने राष्ट्रीय स्तर की सर्वोत्तम प्रक्रियाओं को ध्यान में रखते हुए टेंडर प्रक्रिया पूरी करने को कहा। यह योजना देशभर में शहरी परिवहन के विद्युतीकरण के लिए शुरू की गई है। बैठक में आयुक्त सचिव आवास एवं शहरी विकास विभाग मंदीप कौर, परिवहन सचिव, आयुक्त नगर निगम जम्मू और श्रीनगर जेपीडीसीएल और केपीडीसीएल के मुख्य अभियंता व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed