Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Administration news

Jammu News: आज भगवती नगर यात्री निवास पहुंचेंगे एलजी

विज्ञापन
Administration news
- पंजीकरण, सुरक्षा, लंगर और ठहरने के प्रबंधों की होगी समीक्षा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। भगवती नगर यात्री निवास से अमरनाथ यात्रियों के लिए सुविधाओं और सुरक्षा व्यवस्था का बुधवार पूर्वाह्न करीब 11:30 बजे उपराज्यपाल मनोज सिन्हा रियल्टी चेक करेंगे। एलजी दौरे के दौरान यात्री निवास में देश-विदेश से पहुंच रहे श्रद्धालुओं से एलजी सीधा संवाद भी कर सकते हैं। अचानक उपराज्यपाल के दौरे की खबर पर प्रशासनिक अमले और संबंधित विभागों के अधिकारियों में खलबली मच गई है।

एलजी यात्रियों को दी जा रही मूलभूत सुविधाओं में साफ पानी, निर्बाध बिजली, शौचालय, लंगर व्यवस्था और स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लेंगे। इसके साथ सुरक्षा व्यवस्था और ई-केवाईसी व आरएफआईडी कार्ड काउंटर की कार्यप्रणाली को भी खुद परखेंगे। इस दौरे के बाद उपराज्यपाल अधिकारियों के साथ एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक भी कर सकते हैं, जिसमें यात्रियों की सुविधाओं को और अधिक बेहतर बनाने तथा किसी भी प्रकार की कोताही पर जवाबदेही तय करने के कड़े निर्देश दिए जा सकते हैं। यात्री निवास में व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने की कवायद तेज कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed