Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Administration news

Jammu News: जनगणना के दूसरे चरण की तैयारी, 25 जनवरी से घर-घर जुटेगा आबादी का ब्योरा

विज्ञापन
Administration news
जनगणना 2027 के दूसरे चरण के लिए आयोजित प्रशिक्षण में शामिल मास्टर ट्रेनर। स्रोत : आयोजक
- मोबाइल एप से दर्ज होंगे आंकड़े, 40 सवालों पर दिया प्रशिक्षण
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जनगणना 2027 के दूसरे चरण की तैयारियां तेज हो गई हैं। इसके तहत जम्मू में 17 से 20 नवंबर तक आयोजित मास्टर ट्रेनरों का चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुक्रवार को संपन्न हो गया। मुख्य प्रधान जनगणना अधिकारी (सीपीसीओ) एवं जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के जनगणना संचालन निदेशक अमित शर्मा के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में जनसंख्या गणना की प्रक्रिया, तकनीकी पहलुओं और मैदानी स्तर पर आंकड़े जुटाने का प्रशिक्षण दिया गया।
अमित शर्मा ने बताया कि प्रशिक्षित मास्टर ट्रेनर 25 नवंबर से 10 दिसंबर तक अपने-अपने जिलों में फील्ड ट्रेनरों को प्रशिक्षित करेंगे। इसके बाद फील्ड ट्रेनर 10 जनवरी 2027 तक प्रगणकों और पर्यवेक्षकों को प्रशिक्षण देंगे। जनसंख्या गणना का वास्तविक कार्य 25 जनवरी से 28 फरवरी 2027 तक चलेगा।
विज्ञापन

राष्ट्रीय प्रशिक्षक अरुण कुमार और मनमीत सिंह लूंबा ने प्रशिक्षण सत्रों का संचालन किया। इसमें जम्मू और श्रीनगर नगर निगम के अलावा जम्मू, श्रीनगर, राजोरी और सांबा जिलों के मास्टर ट्रेनरों ने भाग लिया। बर्फबारी प्रभावित जिलों के मास्टर ट्रेनरों का प्रशिक्षण पहले ही पूरा किया जा चुका है। प्रशिक्षण में जनगणना की अवधारणाओं, कानूनी प्रावधानों और सामान्य, संस्थागत व बेघर आबादी की गणना की प्रक्रिया समझाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
स्व-गणना से लेकर आंकड़ों की सुरक्षा तक पर जोर
प्रशिक्षण में स्व-गणना, मकान सूची के अद्यतन, गणना ब्लॉक के गठन, नक्शे तैयार करने और बेघर लोगों की गणना की प्रक्रिया बताई गई। जहाजों और नावों में रहने वाले लोगों की गणना के साथ आंकड़ों की गोपनीयता और सुरक्षा पर भी जानकारी दी गई। अमित शर्मा ने कहा कि मास्टर ट्रेनर सुनिश्चित करें कि गणना की पूरी प्रक्रिया प्रगणकों और पर्यवेक्षकों तक सही तरीके से पहुंचे, ताकि जनगणना के दौरान सभी निवासियों का सटीक आंकड़ा जुटाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed