फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   JDA declared more than 17 colonies illegal in rural areas

जम्मू: जेडीए ने ग्रामीण इलाकों में अवैध घोषित की 17 से ज्यादा कॉलोनियां

Fri, 15 Apr 2022 03:24 PM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो Updated Fri, 15 Apr 2022 03:24 PM IST
सार

जेडीए ने ग्रामीण इलाकों में 17 से ज्यादा कॉलोनियों को अवैध घोषित किया है। इसके साथ ही लोगों को खरीद-फरोख्त से बचने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
JDA declared more than 17 colonies illegal in rural areas
jda

विस्तार

जम्मू डेवलपमेंट अथारिटी (जेडीए) ने ग्रामीण इलाकों में 17 से ज्यादा कॉलोनियों को अवैध घोषित किया है। इसके साथ ही लोगों को खरीद-फरोख्त से बचने के निर्देश दिए हैं। अब कॉलोनी मालिकों पर नियमों के अनुसार कार्रवाई होगी।

विज्ञापन


मौजूदा समय में ग्रामीण इलाकों में सरकारी भूमि पर अतिक्रमण कर कॉलोनियों का निर्माण किया जा रहा है। यह कालोनियां मास्टर प्लान 2032 के तहत नियमों को पूरा नहीं करती हैं। कुछ मामलों में कृषि भूमि का प्रयोग वाणिज्यिक तौर पर हो रहा है। अब इन अवैध कॉलोनियों पर जेडीए कार्रवाई करेगा। साथ ही लोगों को ग्रामीणों इलाकों में कॉलोनियों की खरीद-फरोख्त से बेचने के निर्देश दिए हैं। कहा गया है कि पहले जेडीए रिकार्ड में जमीन की जांच कर ही निर्माण करें।
विज्ञापन


अवैध कालोनियों के नक्शे ही पास नहीं है। नियमों की अवहेलना कर कालोनियों का निर्माण किया जा रहा है। इसमें सेट बैक तक की सुविधा नहीं है। इन अवैध कालोनियों में हर्ष दबुर, कोटली चरखा, कोटी मेन फतेह, महमूदपुर, बिश्नाह, चौआदी, वीरपुर, बाहु, विजयपुर, सांबा, निक्की तवी एरिया, चक भलवाल, रिंग रोड, घरनोटा, पानी तालाब, किरपालपुर, फलायं मंडाल शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


अवैध कॉलोनियों के संदर्भ में सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। मास्टर प्लान 2032 के तहत ही निर्माण की अनुमति दी जाएगी। अनुमति ऑनलाइन प्राप्त की सकती है। नियमों की अवहेलना होने पर कॉलोनियां को गिराया जाएगा। - पंकज मंगोत्रा, वीसी, जेडीए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed