फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   administration

शहर के तीन साफ-सुथरे वार्ड होंगे सम्मानित

विज्ञापन
administration
जम्मू। स्वच्छता सर्वेक्षण-2022 में नगर निगम जम्मू रेंकिंग में सुधार करते हुए शीर्ष दस में जगह बनाएगा। इसके लिए शहर में सफाई और जागरूकता पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। अब स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता वार्ड-2022 को लांच कर दिया गया है। यह जानकारी मेयर चंद्र मोहन गुप्ता ने टाउन हाल में आयोजित प्रेसवार्ता में दी। उन्होंने बताया कि तीन जोन में तीन स्वच्छ वार्डों को चिह्नित करने के साथ ही निगम के स्टाफ सहित संबंधित क्षेत्रवासियों को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

हेल्थ एंड सैनिटेशन कमेटी के चेयरमैन राज कुमार की अध्यक्षता में कमेटी का गठन किया गया, जो वार्डों का निरीक्षण करने के बाद रिपोर्ट सौपेंगी। कमेटी 75 वार्डों में सात दिन तक सर्वे करेगी। स्वच्छ वार्डों को प्रमाण पत्र वितरित किए जाएंगे। मेयर ने शहरवासियों और कर्मचारी से योगदान देने सहित शहर को साफ सुथरा बनाए रखने की अपील की है। इस मौके पर स्वच्छ भारत कमेटी के चेयरमैन हरदीप मनकोटिया, सचिव अतुल कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed