{"_id":"53f41e690682574d11a90730ff217c0e","slug":"aditya-roy-kapoor-s-starer-fitoor-released-very-soon-hindi-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"भाईजान के बाद अब लोगों पर छाएगा जन्नत का ‘फितूर’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाईजान के बाद अब लोगों पर छाएगा जन्नत का ‘फितूर’
Updated Mon, 05 Oct 2015 10:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बजरंगी भाई जान के बाद एक बार फिर कश्मीर की हसीन वादियां बड़े पर्दे पर दिखेंगी। आशिकी फेम आदित्य राय कपूर की फिल्म ‘फितूर’ बहुत जल्द रिलीज होने जा रही है। फिल्म की काफी शूटिंग कश्मीर में हुई है।
विज्ञापन
पहलगाम और गुलमर्ग में बर्फ से लदे पहाड़ों पर फिल्म के कई सीन फिल्माए गए हैं। हालांकि घाटी के हजारों सिने प्रेमियों को जन्नत का जलवा बड़े पर्दे पर नहीं देखने को मिलेगा, क्योंकि कश्मीर में एक भी सिनेमाहाल नहीं है।
विज्ञापन
फिल्म फितूर की शूटिंग बजरंगी भाईजान से पहले हुई थी, लेकिन फिल्म की रिलीज डेट में विलंब होने से अब तक बड़े पर्दे पर यह फिल्म नहीं आई। वर्ष 2014 के दिसंबर माह में इस फिल्म की शूटिंग हुई थी।
विज्ञापन
कश्मीर में सिनेमा नहीं
फिल्म में कैटरीना कैफ, रेखा भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। करीब 30 फीसदी फिल्म कश्मीर में शूट हुई है। इसमें गुलमर्ग में फिल्माया गया एक गाना भी शामिल है। इससे पहले बजरंगी भाई जान में करीब एक घंटे की फिल्म कश्मीर पर बनाई गई थी। इस फिल्म ने काफी वाहवाही लूटी।
बजरंगी भाई जान के कंप्लीट होने के बाद सलमान खान ने भी अफसोस जताते हुए कहा कि वह खुश हैं कि उनकी फिल्म कश्मीर में बनी, लेकिन कश्मीर के लोग मेरी फिल्म को बड़े पर्दे पर नहीं देख पाएंगे। इसका मुझे मलाल रहेगा।
उन्होंने कश्मीर में सिनेमा होने की इच्छा जाहिर की थी। नब्बे के दशक से पहले कश्मीर में सिनेमा होते थे, लेकिन आतंकवाद शुरू होने के बाद सिनेमाओं पर ताले लग गए। इसके बाद किसी ने दोबारा सिनेमा शुरू करने की हिमाकत नहीं की।