{"_id":"5fad79018ebc3e9b966171a0","slug":"adininistration-ramban-news-jmu2227268129","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर आपात स्थिति में यात्रियों को सुविधाएं देने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर आपात स्थिति में यात्रियों को सुविधाएं देने के निर्देश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामबन। उप राज्यपाल के सलाहकार बशीर अहमद खान ने जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर प्रशासन की ओर से किए जा रहे प्रबंधों की समीक्षा की ताकि आने वाले सर्दियों में भूस्खलन और अन्य आपातकालीन स्थितियों के दौरान आने-जाने वाले यात्रियों को सुविधा प्रदान की जा सके।
उन्होंने जिला रामबन के अपने व्यापक दौरे के दौरान जिला प्रशासन द्वारा स्थापित आश्रय स्थलों (हट केंद्रों) का भी निरीक्षण किया। इस मौके पर डीसी नाजिम खान, एसएसपी हसीब-उर-रहमान, एसडीएम रामसू दिलमीर चौधरी, एसडीएम बनिहाल जहीर अब्बास भट आदि मौजूद रहे।
सलाहकार ने हाईवे के साथ जिले में विभिन्न स्थानों में स्थापित राशन, बिजली और सार्वजनिक आश्रय शेड में पानी की उपलब्धता और सुविधाओं की समीक्षा की। वहीं, जिला प्रशासन को सभी आश्रयों शेड और हाल्टिंग प्वाइंट में यात्रियों के लिए पर्याप्त पानी की आपूर्ति, निर्बाध बिजली आपूर्ति व राशन सहित अन्य खाद्य पदार्थों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिला प्रशासन को सभी चिह्नित स्थानों पर शौचालयाें की स्थापना के अलावा सभी केंद्रों में उचित स्वच्छता और हीटिंग की व्यवस्था करने को कहा। उधर, सभी स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था सुचारु बनाने पर भी जोर दिया। स्वास्थ्य विभाग को यात्रियों को असुविधा से बचने के लिए राजमार्ग के सभी प्रमुख स्थानों पर मोबाइल स्वास्थ्य वैन सुविधा सुनिश्चित करने को कहा।
विज्ञापन
डीडीसी ने सलाहकार को अवगत कराया कि प्रशासन द्वारा स्थापित 16 आरएएचएटी केंद्रों में फंसे हुए यात्रियों की मदद के लिए नाशरी से शातानी नाला के बीच कार्य किया जा रहा है। बोर्डिंग और लॉजिंग सहित फंसे हुए यात्रियों की सुविधा के लिए प्रशासन द्वारा रखी गई व्यवस्थाओं के बारे में सलाहकार को जानकारी दी। पुलिस विभाग, क्यूआरटी, एसडीआरएफ टीमों और अन्य संबंधित विभागों को किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार रखने के लिए पहले ही निर्देशित किया जा चुका है।