{"_id":"5ff4a79d8ebc3e3406243f13","slug":"adininistration-doda-news-jmu2262716104","type":"story","status":"publish","title_hn":"भद्रवाह में 100 महिलाओं ने सीखा आचार-जैम बनाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भद्रवाह में 100 महिलाओं ने सीखा आचार-जैम बनाना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भद्रवाह। बागवानी विभाग की ओर से भद्रवाह के राउंडा तथा डिग्गी पंचायत में महिलाओं के लिए आयोजित मासिक प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर पंचायत घर राउंडा में आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्र की 100 महिलाओं को कोर्स पूरा करने के लिए प्रमाण पत्र वितरित करके सम्मानित किया गया। निदेशक बागवानी राम सेवक ने मुख्य बागवानी अधिकारी डोडा और नोडल अधिकारी केएस सोढ़ी के साथ प्रतिभागी महिलाओं प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित करते हुए कहा कि इस मासिक कोर्स में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए खाद्य प्रसंस्करण, अचार और जैम बनाने का प्रशिक्षण दिया गया, ताकि वह अपना स्वरोजगार शुरू कर आत्मनिर्भर बन सकें।
भद्रवाह शहर से 14 किमी दूर राउंडा और डिग्गी पंचायतें भद्रवाह घाटी के पूर्वी पहाड़ियों पर स्थित हैं, जिन्हें फल और सब्जी हब के रूप में जाना जाता है। जिसको देखते हुए विभाग की ओर से इलाके की महिलाओं के लिए इस एक महीने के कोर्स का संचालन किया गया था। ताकि वे सब्जियों व फलों को अचार, जैम, रस और जेली में परिवर्तित करने का जानकारी प्राप्त कर अपनी आय को बढा सके। उन्होंने कहा कि कोविड-19 ने समाज के हर वर्ग और विशेष रूप से गरीब और दैनिक ग्रामीणों के लिए काफी आर्थिक संकट पैदा किया है। जिसको देखते हुए विभाग की प्रमुख प्राथमिकताएं ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं की आजीविका और आर्थिक सशक्तिकरण को मजबूत करना हैं। यह किसानों की आय बढ़ाने के प्रयास की दिशा में एक बड़ा कदम है।