फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   ADGP MUNIR KHAN'S SON son prepared a cake on his promotion

एडीजीपी मुनीर खान के नाम के केक का फोटो सोशल मीडिया पर वायरल, जानें क्या है मामला

Sun, 24 Dec 2017 10:23 PM IST
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय Updated Sun, 24 Dec 2017 10:23 PM IST
विज्ञापन
ADGP MUNIR KHAN'S SON son prepared  a cake on his promotion
- फोटो : Amar ujala

जम्मू-कश्मीर पुलिस के आईजी से एडीजीपी, (उच्च प्रशासनिक ग्रेड) बने मुनीर खान को उनके बेटे ने एक प्यारा केक बना कर उन्हें अलग अंदाज में बधाई दी है।  बता दें कि एडीजीपी मुनीर खान के बेटे ने एक बेहद खूबसूरत सा केक बना कर अपने पिता को पदोन्नति की बधाई दी और उसी केक की तस्वीर अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।

विज्ञापन


गौरतलब है कि महबूबा मुफ्ती की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल ने राज्य के छः पुलिस महानिरीक्षकों (आईजी) की पदोन्नति कर उन्हें अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजीपी) बनाने की मंजूरी दे दी है। 
विज्ञापन


जिसमें मुनीर खान समेत दीपक कुमार, एस जे एम गिलानी, अब्दुल गनी मीर, मोहम्मद सुलेमान सलारिया,आलोक पुरी शामिल हैं। मुनीर खान को ट्विटर पुर भी बधाई देने वालों का सिलसिला जारी था लोगों ने बड़ी संख्या में उन्हें फोन के साथ सोशल मीडिया के जरिए  बधाई दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

​जानें क्या है केक की खासियत

एडीजीपी मुनीर खान के बेटे द्वारा बनाया गया केक पर जम्मू-कश्मीर पुलिस की वर्दी बनी हुई है। जिस पर मुनीर खान का नाम भी लिखा हुआ है। केक को बड़ी ही खूबसूरती के साथ सजा कर तैयार किया गया है।

इस केक को चॉकलेट फ्लेवर में तैयार किया गया है। एक बेटे द्वारा अपने पिता को इस अंदाज में बधाई देने के तरीके का हर कोई बखान कर रहा है। गौरतलब है कि सोशल मीडिया पर तेजी से केक की फोटो को लोग शेयर कर रहे हैं। 



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed