{"_id":"576d79a24f1c1be763b482e1","slug":"additional-safety-instructions-on-the-highway","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमरनाथ यात्रा: संवेदनशील इलाकों और हाईवे पर अतिरिक्त सुरक्षा के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमरनाथ यात्रा: संवेदनशील इलाकों और हाईवे पर अतिरिक्त सुरक्षा के निर्देश
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Fri, 24 Jun 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
बाबा बर्फानी
- फोटो : Demo Pic.
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्री अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा करने के लिए पुलिस महानिदेशक के राजिंदरा ने शुक्रवार को बैठक ली। इसमें पुलिस, सीआरपीएफ, खुफिया एवं सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारियों ने हिस्सा लिया। जम्मू संभाग में पुलिस बंदोबस्त को लेकर चर्चा हुई।
अलग-अलग एजेंसियों ने अपने स्तर पर किए बंदोबस्त के बारे में बैठक में जानकारी दी। साथ ही यह भी बताया कि कहां पर कितनी तैनाती की गई है। डीजीपी ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए संवेदनशील इलाकों को चिह्नित कर वहां अधिक सुरक्षा मुहैया कराने को कहा।
खास तौर पर हाईवे पर सभी को संयुक्त रूप से पेट्रोलिंग करने को कहा, ताकि किसी भी शरारती तत्व पर पैनी नजर रखी जा सके। लंगरों और सभी भीड़भाड़ वाले इलाकों को सुरक्षा देने और इन स्थलों पर सीसीटीवी की नजर रखने को कहा।
विज्ञापन
इन तमाम सुविधाओं को पुख्ता करने में अधिकारी यह भी ध्यान दें कि इसमें कोई आम नागरिक या फिर यात्री प्रताड़ित न हो। पार्किंग स्थलों पर वाहनों को बेहतर तरीके से पार्क कराने को रिकवरी वैन रखने के लिए कहा, ताकि यातायात बाधित न हो।
अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि पर्याप्त मात्रा में सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं। इससे पहले आईजी जम्मू ने सुरक्षा के बारे में जानकारी दी।