{"_id":"56f0ec994f1c1beb37f14d24","slug":"additional-flight-to-leh-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से लेह के लिए स्पेशल फ्लाइट शुरु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से लेह के लिए स्पेशल फ्लाइट शुरु
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Tue, 22 Mar 2016 12:26 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : file photo
लेह के यात्रियों की सुविधा के लिए 22 मार्च को एयर इंडिया की विशेष फ्लाइट जम्मू से उड़ान भरेगी। एयर इंडिया (जम्मू) के स्टेशन मैनेजर मोहम्मद आरिफ के अनुसार सोमवार को जम्मू से लेह जाने वाली फ्लाइट एआई 450 किन्हीं कारणों से नहीं जा पाई।
विज्ञापन
उसके स्थान पर एयर इंडिया की ओर से वैकल्पिक व्यवस्था की गई है। मंगलवार सुबह 9:30 बजे विशेष फ्लाइट लेह रवाना होगी। यात्रियों को सुबह आठ बजे जम्मू एयरपोर्ट पर रिपोर्टिंग करनी होगी।
विज्ञापन