फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Additional District Development Commissioner Raj Kumar Thappa dies in Pakistani shelling in Rajouri

IND-PAK Tension: पाकिस्तानी गोलाबारी में अतिरिक्त जिला विकास आयुक्त की मौत, दो कर्मचारी गंभीर रूप से घायल

Sat, 10 May 2025 08:02 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 10 May 2025 08:02 AM IST
सार

जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में शनिवार सुबह पाकिस्तानी गोलाबारी में एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी की मौत हो गई और उनके दो कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन
Additional District Development Commissioner Raj Kumar Thappa dies in Pakistani shelling in Rajouri
फेंसिंग पार खेतों में लगी आग - फोटो : संवाद

विस्तार

जम्मू-कश्मीर के राजौरी में पाकिस्तानी गोलाबारी में अतिरिक्त जिला विकास आयुक्त राज कुमार थप्पा की मौत हो गई। जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने एक्स पर पोस्ट कर यह जानकारी दी है। 
विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि राजौरी के अतिरिक्त उपायुक्त राज कुमार थापा और उनके दो कर्मचारी राजौरी शहर में उनके आवास पर तोप के गोले से गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सरकारी मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। 
विज्ञापन


यहां थापा की मौत हो गई, जबकि उनके कर्मचारियों की हालत गंभीर बताई जा रही है। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने थापा के निधन पर शोक व्यक्त किया।

उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि "राजौरी से विनाशकारी समाचार। हमने जम्मू-कश्मीर प्रशासन सेवा के एक समर्पित अधिकारी को खो दिया है। कल ही वह डिप्टी सीएम के साथ जिले में घूम रहे थे और मैंने जिस ऑनलाइन बैठक की अध्यक्षता की थी, उसमें शामिल हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि आज अधिकारी के आवास पर पाकिस्तानी गोलाबारी हुई, जिसमें राजौरी शहर को निशाना बनाया गया, जिसमें हमारे अतिरिक्त जिला विकास आयुक्त राज कुमार थप्पा की मौत हो गई। इस भयानक जानमाल के नुकसान पर दुख को व्यक्त करने के लिए मेरे पास शब्द नहीं हैं। उनकी आत्मा को शांति मिले।
 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed