{"_id":"63b56df367a3301855081e20","slug":"additional-crpf-personnel-will-be-posted-in-rajori-poonch","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू कश्मीर: प्रदेश में सीआरपीएफ के अतिरिक्त जवान होंगे तैनात, राजोरी में आतंकी हमले के बाद लिया फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू कश्मीर: प्रदेश में सीआरपीएफ के अतिरिक्त जवान होंगे तैनात, राजोरी में आतंकी हमले के बाद लिया फैसला
Wed, 04 Jan 2023 05:46 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: विमल शर्मा
Updated Wed, 04 Jan 2023 05:46 PM IST
सार
कार्मिक मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक करीब 1800 सैनिकों को पुंछ और राजोरी जिले में तैनात किया जाएगा। राजोरी के ढांगरी में हुए आतंकी हमले में छह लोगों की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
Dangri terror attack
- फोटो : एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजोरी जिले के ढांगरी गांव में अल्पसंख्यक हिदुओं पर दोहरे आतंकी हमले के बाद नियंत्रण रेखा (एलओसी) से सटे राजोरी व पुंछ जिले में सीआरपीएफ की अतिरिक्त 20 कंपनियाें की तैनाती शुरू हो गई है। दो हजार से ज्यादा जवानों को अल्पसंख्यकों की आबादी वाले संवेदनशील इलाकों में भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
सीआरपीएफ के आईजी समेत अन्य आला अफसर इस विशेष तैनाती की निगरानी कर रहे हैं। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सीआरपीएफ की 20 कंपनियों में दो हजार से अधिक जवान होते हैं। भारत-पाकिस्तान नियंत्रण रेखा से सटे राजोरी और पुंछ जिले आतंकवाद के शुरुआती दौर में खासे प्रभावित रहे।
विज्ञापन
ढांगरी गांव में दोहरे हमले में अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय के दो बच्चों समेत छह लोगाें की जान चली गई। 11 लोग घायल हो गए। इसके बाद से अल्पसंख्यकों की सुरक्षा की मांग उठाई जा रही है। केंद्र ने विशेष तैनाती का फैसला लिया है, जिसके तुरंत बाद दोनों ही संवेदनशील जिलों में सुरक्षा बढ़ाने के लिए अतिरिक्त कंपनियों की तैनाती शुरू की गई है।
विज्ञापन
राजोरी में 1990 के दशक में भी इस तरह की घटनाएं होती थीं। धीरे धीरे राजोरी और पुंछ में आतंकवाद कम होता गया और सुरक्षाबलों की तैनाती में कमी की गई। यहां तक कि विलेज डिफेंस कमेटियों के लोगों से हथियार भी ले लिए गए।
इन कमेटियों को दोबारा बहाल करने की मांग उठी थी। लोगों ने यहां तक कहा कि सुरक्षा एजेंसियों सुरक्षा नहीं कर पा रही हैं तो लोगों को हथियार दिए जाएं ताकि वह अपनी जानों की खुद हिफाजत कर सकें।