{"_id":"5b86d1aa42c792462d134ece","slug":"activities-of-terrorist-organisation-al-badr-of-militant-zakir-musa-increased-in-jammu-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़ा आतंकी सरगना बनने की ख्वाहिश पाल रहा मूसा, आतंकी संगठन अल बदर की बढ़ी गतिविधियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बड़ा आतंकी सरगना बनने की ख्वाहिश पाल रहा मूसा, आतंकी संगठन अल बदर की बढ़ी गतिविधियां
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Updated Thu, 30 Aug 2018 12:07 AM IST
विज्ञापन
जाकिर मूसा
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कश्मीर में आतंकी संगठन अल बदर की बढ़ती सक्रियता सुरक्षा एजेंसियों के लिए एक नई चुनौती बन गई है। हिजबुल से अलग होने के बाद आतंकी जाकिर मूसा ने यह संगठन बनाया है। यह अलगाववादियों का भी विरोध कर चुका है। उसकी मंशा अल बदर को बड़ा आतंकी संगठन बनाने और खुद को एक बड़े सरगना बनाने की है।
बताया जाता है कि जिस तरह पाकिस्तान में बैठकर आतंकी हाफिज सईद लश्कर-ए-तैयबा, अजहर मसूद जैश-ए-मोहम्मद और सलाहुद्दीन हिजबुल मुजाहिदीन को चला रहा है। उसी तरह से मूसा भी अपने संगठन को चलाना चाहता है। कश्मीर में इस समय उक्त तीनों संगठन ही सबसे अधिक सक्रिय हैं। पहले मूसा पहले हिजबुल मुजाहिदीन का कमांडर था।
युवाओं को संगठन से जोड़ रहा मूसा
खुफिया एजेंसियों के सूत्रों का कहना है कि उसके संगठन में 50 के करीब युवक जुड़ चुके हैं। वह अधिक से अधिक युवकों को अपने साथ जोड़ना चाहता है। पिछले छह माह में अल बदर की सक्रियता बढ़ी है। दो दिन पहले पूर्व वित्त मंत्री अब्दुल रहीम राथर के घर पर हमले की जिम्मेदारी भी अल बदर ने ली। इससे पहले अल बदर के चार आतंकी पकड़े गए।
विज्ञापन
हिट लिस्ट में पहला नाम
जाकिर मूसा इस समय कश्मीर का सबसे खूंखार आतंकी है जो सुरक्षा बलों की हिट लिस्ट में है। वह कई साल से सक्रिय है, लेकिन अब तक पकड़ा नहीं गया। समय-समय मूसा के आडियो और वीडियो सामने आते रहे हैं।
अभी कुछ कहना जल्दबाजी
सेंट्रल कश्मीर और नार्थ कश्मीर के डीआईजी विधि कुमार विरदी का कहना है कि अभी कुछ कहना जल्दबाजी होगी। इसमें कोई दो राय नहीं कि अल बदर की सक्रियता बढ़ी है। बहुत से पहलुओं पर जांच की जा रही है। निश्चित तौर पर जल्द ही अल बदर का मकसद भी पता चलेगा।