फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Activists angry over confiscation of Panthers' election symbol

Jammu News: पैंथर्स का चुनाव निशान जब्त करने पर भड़के कार्यकर्ता

विज्ञापन
Activists angry over confiscation of Panthers' election symbol
पैंथर्स अध्यक्ष ने कहा- भाजपा के कहने पर काम कर रहे चुनाव आयोग के अधिकारी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। पैंथर्स पार्टी का चुनाव निशान जब्त करने पर शुक्रवार को भड़के कार्यकर्ताओं ने निर्वाचन भवन के बाहर प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच धक्का-मुक्की भी हुई। इस बीच हर्षदेव सहित 25 से ज्यादा कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया। बाद में देर शाम उन्हें रिहा कर दिया गया।

प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं जमकर नारेबाजी की। जब कार्यकर्ता निर्वाचन भवन की ओर बढ़ने लगे, तो पुलिस ने रोका। इस दौरान कार्यकर्ता और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की शुरू हो गई। कार्यकर्ताओं के नहीं मानने पर पुलिस ने हर्ष देव सिंह सहित अन्य कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। वहीं, अन्य कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन जारी रखा। बाद में पुलिस ने उन्हें भी हटा दिया। पैंथर्स अध्यक्ष हर्ष देव सिंह ने कहा कि पार्टी का चुनाव निशान ऐन मौके पर जब्त किया गया है। पार्टी को तोड़ने की साजिश भाजपा और चुनाव आयोग कर रहा है। चुनाव आयोग के अधिकारी भाजपा के कहने पर काम कर रहे हैं। पार्टी को खत्म करने की कोशिश की जा रही है। यह सहन नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मुख्य चुनाव अधिकारी को अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए। पार्टी का प्रदेश में अपना जनाधार है। पार्टी इसी निशान पर चुनाव लड़ती आई है। यह सब राजनीतिक षड्यंत्र के तहत हो रहा है। पार्टी को कमजोर बनाने की कोशिश हो रही है। पार्टी अन्याय के खिलाफ लड़ेगी। भाजपा को लोग चुनाव में जवाब देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed