{"_id":"603bfc4c8ebc3edc0835da47","slug":"action-traffic-jammu-news-jammu-city-news-jmu230255723","type":"story","status":"publish","title_hn":"केसी चौक से हटेंगे ऑटो और रहेड़ी-फड़ी वाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केसी चौक से हटेंगे ऑटो और रहेड़ी-फड़ी वाले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। बीसी रोड स्थित केसी चौक से ऑटो स्टैंड को हटाने की तैयारी है। यह ऑटो स्टैंड नगर निगम की मंजूरी के बिना निर्धारित किया गया है। ऑटो रनिंग में चलाने और ऑटो हटाने के लिए पुलिस भी अवगत करवा चुकी है।
यातायात पुलिस के अनुसार बेतरतीब ढंग से ऑटो खड़े किए जा रहे हैं। इस कारण जाम लग रहा है। वहीं, केसी चौक में फुटपाथ पर रेहड़ी-फड़ी वाले जमे रहते हैं। इससे राहगीरों को सड़क पर चलने के लिए मजबूर होना पड़ता है। दोपहर और शाम के समय यहां पर खचाखच भीड़ रहती है। इस कारण लोगों को परेशानी हो रही है।
नगर निगम ने भी यहां पर ऑटो खड़े न करने की हिदायत है। ऐसे में पुलिस अब ऑटो वालों को यहां से हटा रही है। इससे पहले इंदिरा बाजार, बीसी रोड समेत अन्य जगहों से वाहन हटाने के लिए पुलिस कार्रवाई कर चुकी है। अब केसी चौक में ऑटो चालकों को भी हटने की हिदायत दी गई है। हालांकि ऑटो चालकों का कहना है कि उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अन्य विकल्प न होने के कारण ऑटो चालक पुरानी जगह में ही वाहनों को पार्क कर रहे हैं। डीएसपी शिवाली ने बताया कि केसी चौक से भी ऑटो और रेहड़ी-फड़ी वालों को हटाया जाएगा। बेतरतीब ढंग से खड़े की जा रहे वाहनों से यातायात बाधित हो रहा है।