फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Action taken against irregularities in shops

Jammu News: रेट लिस्ट और मापताैल में अनियमितताएं, 62 हजार का जुर्माना

विज्ञापन
Action taken against irregularities in shops
- ग्रेटर कैलाश में संयुक्त निरीक्षण में कई दुकानों पर कार्रवाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले और लीगल मेट्रोलॉजी विभाग की संयुक्त टीम ने मंगलवार को ग्रेटर कैलाश बाजार में सघन निरीक्षण अभियान चलाया। जांच में कई दुकानों में नियमों के उल्लंघन पर संबंधित दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 62 हजार रुपये का जुर्माना लगाया। विभाग ने स्पष्ट किया कि भविष्य में भी ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे और नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

उपनिदेशक शाम अबरोल के नेतृत्व में टीम ने किराना, इलेक्ट्रिकल, खाद्य प्रतिष्ठानों तथा अन्य व्यावसायिक संस्थानों का निरीक्षण किया। अभियान में आवश्यक वस्तु अधिनियम, लीगल मेट्रोलॉजी अधिनियम और उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम के तहत रेट लिस्ट, एमआरपी, मापतौल उपकरणों की वैधता, उत्पादों की गुणवत्ता, एक्सपायरी तिथि, बिलिंग व्यवस्था और उपभोक्ता अधिकारों से जुड़े प्रावधानों की जांच की गई। कई दुकानों पर रेट लिस्ट प्रदर्शित नहीं मिली। कुछ प्रतिष्ठानों में मापताैल उपकरणों का सत्यापन नहीं कराया गया था। कई स्थानों पर अनिवार्य सूचनाएं भी प्रदर्शित नहीं थीं। इन अनियमितताओं पर संबंधित दुकानदारों पर जुर्माना लगाने के साथ उन्हें भविष्य में नियमों का सख्ती से पालन करने की चेतावनी दी गई। निदेशक राजेश कुमार शावन ने कहा कि उपभोक्ताओं के साथ किसी भी प्रकार की मनमानी, अधिक मूल्य वसूली या गलत तौल-माप को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने व्यापारियों से सभी वैधानिक प्रावधानों का पालन करने की अपील करते हुए कहा कि जम्मू संभाग के अन्य बाजारों में भी ऐसे संयुक्त निरीक्षण अभियान नियमित रूप से चलाए जाएंगे, ताकि बाजार व्यवस्था पारदर्शी बनी रहे और उपभोक्ताओं के अधिकार पूरी तरह सुरक्षित रह सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed