फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   action on encroachment

Jammu News: नगर निगम ने अवैध निर्माण और अतिक्रमण पर चलाया बुलडोजर

विज्ञापन
action on encroachment
- दो अवैध मकान ध्वस्त किए, 50 से अधिक रेहड़ियां और वेंडर कार्ट जब्त
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। नगर निगम ने शुक्रवार को शहर भर में अवैध निर्माण और अतिक्रमण के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। इसमें अवैध रूप से बने दो मकानों को ध्वस्त करते हुए 50 से अधिक रेहड़ियों व वेंडर कार्ट को जब्त किया गया। यह अभियान नगर आयुक्त डाॅ. देवांश यादव व सहायक अभियंता सुबह मेहता के निर्देश पर चलाया गया।
इस अभियान में शहर के विभिन्न वार्डों में गैर-कानूनी बुनियादी ढांचे और अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई। शहर के वार्ड-63 अपर थाथर बन तालाब में शाही दरबार रेस्टोरेंट को बिना अनुमति के निर्माण कार्य कराते हुए पाया गया इसलिए उसे सील कर दिया। वार्ड-64 राजिंदर नगर में एक गैर-कानूनी टिन शेड के बने ढांचे को बुलडोजर की मदद से गिराया गया। वार्ड-28 बख्शी नगर में एक काम चलाऊ बने ढांचे को सील किया गया।
विज्ञापन


वार्ड-58 डिग्याना में कई अवैध झुग्गियां भी तोड़ी गईं। ट्रैफिक और जनता की आवाजाही में सुधार लाने के लिए शहर के अलग-अलग हिस्सों में फुटपाथ और सड़कों को भी खाली कराने के लिए अभियान चलाया गया। इसमें 50 से अधिक गैर-कानूनी रेहड़ियां जब्त की गईं। नगर निगम की टीम ने नागरिकों से अपील की कि अगर किसी को कहीं भी अवैध रूप से निर्माण कार्य चलता दिखाई दे तो इसकी शिकायत करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed