फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Action of School Education Department Demoted two promotion from fake degree

स्कूल शिक्षा विभाग की कार्रवाई: फर्जी डिग्री से पद्दोन्नति पाने वाले डिमोट, अब शिक्षक के रूप में देंगे सेवाएं

Tue, 19 Mar 2024 04:37 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Tue, 19 Mar 2024 04:37 PM IST
सार

स्कूल शिक्षा विभाग ने अब दो शिक्षक अनिता शर्मा वर्तमान में प्रिंसिपल हायर सेकेंडरी स्कूल, सारना, सांबा और रमन चन्याल वर्तमान में प्रिंसिपल हायर सेकेंडरी स्कूल मछेडी, कठुआ को टीचर के पद डिमोट किया गया है।

विज्ञापन
Action of School Education Department Demoted two promotion from fake degree
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू-कश्मीर स्कूल शिक्षा विभाग ने फर्जी पीजी डिग्री से कार्यकारी प्रिंसिपल व वरिष्ठ व्याख्याता बने दो शिक्षकों को डिमोट कर दिया है। इन्होंने मगध यूनिवर्सिटी के विज्ञान संकाय से केमिस्ट्री विषय में 2003 में पीजी डिग्री हासिल की है, जबकि उक्त यूनिवर्सिटी उस समय इस तरह का कोर्स ऑफर ही नहीं करती थी।

विज्ञापन


इस मामले में स्कूल शिक्षा विभाग ने अब दो शिक्षक अनिता शर्मा वर्तमान में प्रिंसिपल हायर सेकेंडरी स्कूल, सारना, सांबा और रमन चन्याल वर्तमान में प्रिंसिपल हायर सेकेंडरी स्कूल मछेडी, कठुआ को टीचर के पद डिमोट किया गया है। फिलहाल, दोनों शिक्षकों को अपने जिले के मुख्य शिक्षा अधिकारी के कार्यालय में रिपोर्ट करने के निर्देश दिए गए हैं। 
विज्ञापन


इन शिक्षकों ने फर्जी पीजी डिग्री के आधार पर समय-समय पर पद्दोन्नति हासिल की। शिक्षक अनिता शर्मा को 2004 में इंचार्ज लेक्चरर के रूप में पदोन्नति हुई थी। 2004 में गवर्नमेंट हायर सेकेंडरी स्कूल मानसर में नियुक्ति होने के बाद जब तत्कालीन प्रिंसिपल ने उन्हें मूल सेवा रिकॉर्ड और योग्यता प्रमाण पत्र देने को कहा था, जिसमें मगध यूनिवर्सिटी से उनके द्वारा हासिल की केमिस्ट्री विषय में हासिल की एमएसी डिग्री देने को कहा था। लेकिन उनके द्वारा दस्तावेज नहीं देने पर 2004 से 2006 तक भत्ते पर रोक लगा दी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसको लेकर पांच मार्च को स्कूल शिक्षा विभाग ने आदेश जारी किया था। इस आदेश के आधार पर स्कूल शिक्षा निदेशालय जम्मू ने सांबा और कठुआ जिले के मुख्य शिक्षा अधिकारियों को इन शिक्षकों की सेवाएं टीचर के रूप में लेने का आदेश दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed