फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   action

नानक नगर में बेरोकटोक अवैध पार्किंग, इंस्पेक्टर निलंबित, लोगों को नोटिस जारी

विज्ञापन
action
जम्मू। शहर के नानक नगर इलाके के वार्डों में चल रहे कई निर्माण और मरम्मत कार्य बिना अनुमति के पाए जाने पर निगम ने खिलाफवर्जी इंस्पेक्टर को निलंबित कर दिया है। नियमों के उल्लंघन पर बड़ी संख्या में लोगों को नोटिस जारी किए गए हैं। निलंबित अधिकारी के खिलाफ जांच बैठाई गई है जो विस्तृत रिपोर्ट सौंपेगी।
विज्ञापन

जम्मू नगर निगम प्रवक्ता के अनुसार नानक नगर के अलग-अलग वार्डों में अवैध निर्माण की सूचनाएं मिल रही थीं। अधिकृत रूप से कुछ शिकायतें की गईं। इन शिकायतों का संज्ञान लेते हुए नगर निगम आयुक्त राहुल यादव ने टीम के साथ नानक नगर के वार्डों का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान कई जगहों पर बिना अनुमति के ही निर्माण और मरम्मत कार्य किया जा रहा था।
विज्ञापन

टीम ने मौके पर ही मकान मालिकों से पूछताछ भी की। निर्माण के लिए अनुमति न होने और निर्माण नियमों का उल्लंघन होने पर भी खिलाफवर्जी इंस्पेक्टर की ओर से मामले रिपोर्ट नहीं किए गए। इस पर आयुक्त राहुल यादव ने नानक नगर के खिलाफवर्जी इंस्पेक्टर को तत्काल निलंबित करने के आदेश जारी कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच के आदेश देकर विस्तृत रिपोर्ट तलब की है, जिसके आधार पर अगली कार्रवाई की जाएगी। वहीं बिना अनुमति और नियमों का उल्लंघन कर किए जा रहे निर्माण पर संबंधित संपत्ति मालिकों को नोटिस जारी किए गए हैं। नगर निगम ने लोगों से कहा है कि किसी भी तरह के निर्माण के लिए पहले अनुमति लें। नियमों के उल्लंघन पर नगर निगम सख्त कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed