फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   action

बिजली निगम ने काटे 200 बिजली कनेक्शन

विज्ञापन
action
जम्मू। बिजली निगम ने बकाया राशि जमा न करवाने वाले 200 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे हैं। यह कार्रवाई प्रबंध निदेशक शिव अनंत त्याल के निर्देश पर हुई है। अभियान के दौरान बड़े औद्योगिक प्रतिष्ठान, विभिन्न वाणिज्यिक और घरेलू कनेक्शन के खिलाफ कार्रवाई हुई।
विज्ञापन

अभियान बाड़ी ब्राह्मणा में एमजी इंडस्ट्रीज, चट्ठा में स्टोन क्रशर, नई बस्ती, रायपुर सतवारी, सतवारी, जवाहर नगर, रामपुरा, चौआदी, प्रीत नगर, बंधु राख, कुंजवानी सहित कई अन्य जगहों में चलाया गया। पहले सहायक कार्यकारी अभियंता, सहायक अभियंता, फीडर प्रबंधक और अन्य फील्ड स्टाफ ने विभिन्न स्थानों का दौरा किया था, जिसमें उपभोक्ताओं को जल्द बकाया जमा करने के लिए कहा गया। वहीं, जल्द कदम नहीं उठाने पर कार्रवाई की चेतावनी दी थी। इसी कड़ी में सोमवार को अभियान चला कर कार्रवाई को अंजाम दिया गया। बिजली चोरी रोकने के लिए 20 से अधिक औद्योगिक इकाइयों की रीडिंग की जांच की गई। कुछ बड़े औद्योगिक प्रतिष्ठानों का भी बकाया शेष है। टीम में एक्सइएन पीडी सिंह, सहायक कार्यकारी अभियंता नितिन महाजन, सहायक अभियंता राजेश कुमार, कनिष्ठ अभियंता हितेश्वर सूद समेत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed