{"_id":"8c21fe2d4797ed5e512990fc44f9ce94","slug":"accused-of-ignoring-players-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनेदखी किए जाने पर खिलाड़ियों में नाराजगी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनेदखी किए जाने पर खिलाड़ियों में नाराजगी
ब्यूरो/अमर उजाला, कटड़ा
Updated Sat, 23 Aug 2014 02:14 AM IST
विज्ञापन
जिले के खिलाडि़यों में जम्मू-कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा अनेदखी किए जाने पर नाराजगी है। जिले के खिलाड़ी सहित यहां की खेल एसोसिएशन का कहना है कि जेके क्रिकेट एसोसिएशन उन्हें नजरंदाज कर रहा है। खिलाडि़यों का आरोप है कि जेकेसीसी द्वारा विभिन्न जिलों में कैंप लगाने का आश्वासन दिया था, जबकि सिर्फ जम्मू में ही कैंप लगाए गए। इसकी उन्हें सूचना तक नहीं दी गई।
विज्ञापन
जिला रियासी के जेकेसीसी के चेयरमैन भारत भूषण, सदस्य नदीम बट्ट, सुरिंद्र दुबे, रशीद अहमद का कहना है कि हाल ही में राज्यभर से टीम का चयन करने के लिए शिविर का आयोजन किया गया। इसमें जम्मू जिले के ही खिलाडि़यों को मौका दिया गया।
विज्ञापन
इस बारे में जिला रियासी की कमेटी को खबर तक नहीं की गई। उन्होंने बताया कि तालमेल की कमी के कारण युवा खिलाडि़यों के घरवाले मिलीभगत तक का आरोप लगाने लगे हैं। जबकि चयन का निर्णय उच्च स्तर पर ही निजी तौर पर ले लिया गया। उनका कहना है कि एसोसिएशन इस लापरवाही के कारण रियासी, कटड़ा सहित आसपास के खिलाड़ी प्रशिक्षण से वंचित रह रहे हैं।
विज्ञापन
खिलाडि़यों के घरवालों का आरोप है कि पूरे वर्ष उनके बच्चे निजी तौर पर प्रशिक्षण लेते रहे, जिससे उनकी शिक्षा भी प्रभावित हुई और अब उनके बच्चों को प्रशिक्षण तक नहीं मिल पा रहा है। जेकेसीसी की रियासी इकाई ने कहा कि इस संबंध में उच्च स्तर पर आवाज उठाई जाएगी।