{"_id":"5d71e64a8ebc3e015d44b4f4","slug":"accused-commits-suicide-in-police-lockup-srinagar-magisterial-investigation-begins","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीनगरः पुलिस लॉकअप में आरोपी ने की आत्महत्या, घटना की मजिस्ट्रियल जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीनगरः पुलिस लॉकअप में आरोपी ने की आत्महत्या, घटना की मजिस्ट्रियल जांच शुरू
Fri, 06 Sep 2019 10:23 AM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू/श्रीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू/श्रीनगर
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Fri, 06 Sep 2019 10:23 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के कलामाबाद पुलिस स्टेशन में लकड़ी चोरी के आरोप में गिरफ्तार एक ग्रामीण ने लॉकअप के अंदर आत्महत्या कर ली। घटना की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दे दिए गए हैं। पुलिस के अनुसार, नंदपोरा-मलिकपोरा गांव के रहने वाले रेयाज अहमद ठेकरी को बुधवार को रणबीर दंड संहिता और वन अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया था। उसके खिलाफ पिछले साल मामला दर्ज किया गया था। वह हंदवाड़ा क्षेत्र के पुलिस थाना कलामाबाद में अन्य आरोपी व्यक्तियों के साथ बंद था।
विज्ञापन
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि ठेकरी को लॉकअप से जुड़े शौचालय में मृत पाया गया था। प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि उसने फांसी लगा ली थी। उन्होंने कहा, चूंकि मौत पुलिस लॉकअप में हुई, इसलिए आपराधिक प्रक्रिया संहिता की धारा 176 के तहत मजिस्ट्रियल जांच शुरू की गई है। ठेकरी का शव परिजनों को शव सौंप दिया गया है।
विज्ञापन