Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Accounts Assistant exam on the 15th 20 observers to be deployed

जम्मू-कश्मीर: 15 नवंबर को अकाउंट्स असिस्टेंट परीक्षा, नकल और अव्यवस्था रोकने के लिए 20 ऑब्जर्वर तैनात

Sat, 07 Nov 2026 01:33 PM IST
Nikita Gupta जम्मू
जम्मू Published by: Nikita Gupta Updated Sat, 07 Nov 2026 01:33 PM IST
सार

जम्मू-कश्मीर सेवा चयन बोर्ड 15 नवंबर को अकाउंट्स असिस्टेंट (वित्त विभाग) की ओएमआर आधारित लिखित परीक्षा आयोजित करेगा। परीक्षा के सुचारु और पारदर्शी संचालन के लिए सरकार ने विभिन्न जिलों में 20 अधिकारियों को जनरल ऑब्जर्वर नियुक्त किया है।

विज्ञापन
Accounts Assistant exam on the 15th 20 observers to be deployed
जेकेएसएसबी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जम्मू-कश्मीर सेवा चयन बोर्ड (जेकेएसएसबी) की ओर से 15 नवंबर को प्रस्तावित अकाउंट्स असिस्टेंट (वित्त विभाग) की ओएमआर आधारित लिखित परीक्षा के सुचारु संचालन और निगरानी के लिए सरकार ने 20 अधिकारियों को जनरल ऑब्जर्वर नियुक्त किया है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग (जीएडी) ने छह नवंबर को सरकारी आदेश जारी किया है।

विज्ञापन
Trending Videos

सरकारी आदेश के तहत नियुक्त अधिकारी अपने-अपने जिलों में परीक्षा की निगरानी करेंगे। नियुक्त अधिकारियों में विभिन्न जिलों के अतिरिक्त जिला विकास आयुक्त (एडीडीसी), जिला स्तर के अन्य अधिकारी और विभागीय अधिकारी शामिल हैं।
इनमें गांदरबल में मंजूर अहमद भट, कुलगाम में अल्ताफ अहमद खान, पुंछ में अमरजीत सिंह, पुलवामा में गुलजार अहमद भट, शोपियां में डॉ. नासिर अहमद लोन, जम्मू में शेर सिंह, राजोरी में मलिकजादा शेराज उल हक और कुपवाड़ा में गुलाम रसूल को जनरल ऑब्जर्वर नियुक्त किया गया है। कठुआ में सुरिंदर मोहन, सांबा में चंपा देवी, उधमपुर में जुगल किशोर आनंद, रियासी में कृष्ण लाल और बांदीपोरा में नजीर अहमद मीर को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।

किश्तवाड़ में आईसीडीएस के प्रोग्राम अधिकारी ऋषि कुमार शर्मा, अनंतनाग में जिला रजिस्ट्रार अब्दुल रशीद डास, डोडा में शिक्षा विभाग के संयुक्त निदेशक मोहम्मद अशरफ, बडगाम में जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक जाहिद रशीद खान, बारामुला में जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक मोहम्मद अशरफ, रामबन में आईसीडीएस के प्रोग्राम अधिकारी अब्दुल कयूम और श्रीनगर में जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक आबिद इकबाल मलिक को जनरल ऑब्जर्वर नियुक्त किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed